
कोटा. बारां-झालावाड़ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद शर्मा ( Congress candidate Pramod Sharma ) ने ईवीएम मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए वोटों की गणना वीवीपैट ( VVPAT ) से करवाने की मांग को लेकर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। शर्मा ने बताया कि मनोहर थाना क्षेत्र के मतगणना केंद्र के बूथ संख्या 169 में मतगणना के दौरान इलेक्ट्रोनिक ईवीएम मशीन ( EVM Machine ) खराब हो गई मिली तब उस समय उस मशीन में 318 वोट थे। जब वीवीपैट के जरिए दोबारा गणना करवाई गई तो वोटों की संख्या बढ़कर 1419 हो गई।
Read More: दिलावर ने राहुल पर कसा तंज, कहा-विदेशी महिला के पेट से पैदा होने वाला कभी देश का भला नहीं कर सकता
इसी तरह अंता मतगणना केंद्र में भी वोटिंग मशीन खराब मिली। इस पर वहां भी वीवीपैट के जरिए गणना करवाई गई तो वोटों की संख्या अधिक मिली। प्रशासन को लिखित में शिकायत देकर सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में वीवीपैट मशीन से पुन: गणना करवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इस बात का निर्णय नहीं हो जाता तब तक वे समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे।
lok sabha election results: बिरला ने दोहराया इतिहास, 2.65 लाख वोटों से जीता चुनाव, कोटा-बूंदी में जश्न
कांग्रेस वरिष्ठजनों की आशंका सही है
प्रमोद शर्मा ने कहा कि ईवीएम मशीन में खरीबी व गड़बड़ी होने की वरिष्ठ कांगे्रसजनों ने जो आशंका जताई थी वो बिलकुल सही थी। उनकी आशंका झालावाड़ में इस बात को साबित करती हुई प्रतित हो रही है कि मनोहर थाना क्षेत्र के कमरा नम्बर 210 के बूथ संख्या 169 तथा अंता के बूथ संख्या 167 सहित कई बूथ हैं, जहां इलेक्ट्रोनिक ईवीएम मशीन व वीवीपैट की मतगणना में काफी अंतर पाया गया है।
Read More: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक का सिर धड़ से अलग, 10 फीट दूर जा गिरी गर्दन, लोगों ने बस को लगाई आग
हम झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र में यह साबित कर देंगे कि इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट की मतगणना में बहुत अंतर है। हमारी प्रशासन से मांग है कि बारां-झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में वीवीपैट के जरिए दोबारा मतगणना करवाई जाए। यदि प्रशासन यह बात मान लेता है तो ठीक नहीं तो यहीं धरने पर बैठेंगे और किसी के उठाने से नहीं उठेंगे।