
कोटा. वन्यजीव विभाग की टीम ने शुक्रवार को बिजौलिया से एक भालू को रेस्क्यू किया। विभाग की टीम इसे चिडिय़ाघर लेकर आई। भालू के एक पैर में सूजन है। स्थिति में सुधार के बाद इसे जंगल में रिलीज किया जाएगा। वन्यजीव विभाग के चिकित्सक अखिलेश पांड्ेय ने बताया कि भालू बिजौलिया कस्बे में घुस आया था। विभाग की टीम बिजौलिया पहुंचने के बाद सदस्य इसे ट्रंकोलाइज करने का प्रयास कर रहे थे, तभी भालू आग बबूला हो गया और अचानक कार पर हमला कर दिया।
Read More: कोटा में भाजपा पार्षद की दबंगई, करोड़ों के पार्क पर कब्जा कर बनाया मकान, अफसर भी कार्रवाई से कतराए
भालू ने कार पर जोरदार मुक्का मारा इससे कार पूरी तरह से हिल गई। भालू का क्रोध रूप देख कार में सवार लोगों की आंखें एकदम से सांसें अटक गए। गनीमत रही की वन विभाग की टीम ने समय रहते भालू को ट्रंकोलाइज कर लिया। इससे कार में सवार लोगों की जान बच गई। उन्होंने बताया कि गत दिनों से कस्बे में देखा जा रहा था, शुक्रवार को अस्पताल के पास खंडहर में जा घुसा।
BIG News: आरोप: नमाज पढ़कर घर लौट रहा युवक के सिर पर पुलिस ने मारा लठ, फिर लात-घूंसों से जमकर पीटा
लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, तो विभाग के डीसीएफ सुनील चिद्री के निर्देशों के अनुसार टीम बिजौलिया पहुंची। कस्बे में स्थित अस्पताल के पास से रेस्क्यू किया। पांड्ेय के अनुसार भालू की उम्र 8 वर्ष के करीब है। यह नर है। दोपहर करीब 2.30 बजे भालू को ट्रंकोलाइज किया था। जांच इत्यादि कर विभाग की टीम इसे कोटा लेकर आई। चिकित्सक के अनुसार भालू के आगे के एक पैर में सूजन है। टीम में चिडिय़ाघर पर्यवेक्षक मुकेश नाथ, रामदयाल समेत अन्य सदस्य शामिल थे।