18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
दिलावर ने राहुल पर कसा तंज, कहा-विदेशी महिला के पेट से पैदा होने वाला कभी देश का भला नहीं कर सकता
Play video

दिलावर ने राहुल पर कसा तंज, कहा-विदेशी महिला के पेट से पैदा होने वाला कभी देश का भला नहीं कर सकता

देशभर में लोकसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित रामगंजमंडी से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशी महिला के पेट से पैदा होने वाला शख्स देश का कभी भला नहीं कर सकता।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 23, 2019

कोटा. देशभर में लोकसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित रामगंजमंडी से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में जनता को भ्रमित करने के लिए कई हथकण्डे अपनाए। वे चुनावों में ऐसे मुद्दे लेकर आए थे जिससे देश की बर्बादी तय थी। यह पहले से ही तय था कि जनता में मोदी के प्रति लोकप्रियता बरकरार है। यह मोदी की लहर ही है जो यूपी में महागठबंधन को जनता ने सीरे से नकार दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशी महिला के पेट से पैदा होने वाला शख्स देश का कभी भला नहीं कर सकता।

Read More: राजस्थान LIVE UPDATES: बिरला का जलवा कायम, एक लाख वोटों से आगे

जीत से पहले 500 लड्डू का दिया ऑर्डर
भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के भाई हरि कृष्ण बिरला ने जीत से पहले ही 500 लड्डू का ऑर्डर दे दिया है। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया है। हर जगह मोदी-मोदी के नारे गूंज रहे हैं।

Read More: राजस्थान LIVE UPDATES: छठे राउण्ड में भी बिरला की धमाकेदार शुरुआत, 53 हजार वोटों से आगे

महिलाओं में भी रहा जोश
चुनाव परिणामों के दौरान महिलाओं में भी जोश दिखाई दिया। वे भारत माता और मोदी की जयकारे लगाते नजर आईं। महिलाओं ने यूपी में भाजपा की बढ़त को भी सराहनीय बताया। महिला पदाधिकारी ने कहा कि यूपी में जनता ने महागठबंधन को सबक सिखाया है।