7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
प्रेमी युगल ने खाया जहर, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Play video

प्रेमी युगल ने खाया जहर, वजह जान हो जाएंगे हैरान

अकतासा गांव में मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। वजह जान हो जाएंगे हैरान
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jun 19, 2018

झालावाड़. असनावर थाना क्षेत्र के अकतासा गांव में मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। परिजनों को पता चलते ही दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक इलाज कर झालावाड़ एसआरजी अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Read More: कोटा ब्रीफ -आवारा मवेशियों व यातायात के चलते हादसों का अंदेशा

जानकारी के अनुसार अकतासा गांव निवासी प्रेमी युगल बीते दिनों से किसी बात को लेकर काफी परेशान थे। सुबह दोनों एक जगह पर मिले और साथ में जहर खा लिया। दोनों को अचेत हालत में देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

Read More: पशुपालन विभाग तलाश रहा बकरे-बकरियां

जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर गंभीरावस्था में झालावाड़ अस्पताल रैफर कर दिया। जहां आईसीयू में दोनों का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसआरजी अस्पताल पुलिस चौकी के हैड रामसिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल प्रेमी युगल के बयान नहीं हो सके हैं। उनके होश में आने के बाद बयान लिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।