
बूंदी. बूंदी जिले में नैनवां थाना क्षेत्र में एनएच 148 डी पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को कुचल दिया। सूचना पर रात डेढ़ बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नैनवां चिकित्सालय पहुंचा।
नैनवां थाना क्षेत्र में रजलावता व समरावता गांव के बीच एनएच 148 डी पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल चालक वाहन के साथ करीब 50 मीटर तक घसीता हुआ चला गया। सूचना पर नैनवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त समरावता गांव निवासी देवलाल गुर्जर के रूप में की।
कोटा के इस highway पर है इतने घुमाव कि लगेगा कर रहे है रोलरकॉस्टर राइड
एएसआई बद्रीलाल ने बताया कि सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। शव का गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता मौजीराम ने बताया कि मृतक देवलाल रात नो बजे नैनवां आया था। देर रात वह वापस गांव जा रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।