18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
सड़क पर नौलाइयों का धुआं, बाइक ड्रेन में गिरी, दो कारों में आमने-सामने की भिडंत, मची चीख-पुकार
Play video

सड़क पर नौलाइयों का धुआं, बाइक ड्रेन में गिरी, दो कारों में आमने-सामने की भिडंत, मची चीख-पुकार

कोटा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नौलाइयों की आग अब कहर बरपा रही है। बाइक सवार जैसे ही धुएं को चीरता हुआ निकला तो वह बाइक सहित ड्रेन में जा गिरा। वहीं, कोटा की ओर जा रही कार की सामने से आती कार से जोरदार भिडंत हो गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 28, 2019

सुल्तानपुर. कोटा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नौलाइयों की आग अब कहर बरपा रही है। हवा के साथ तेजी से बढ़ती आग की लपटें जहां बस्ती व पेट्रोल पम्प को चपेट में ले रही है वहीं, सड़क हादसों का कारण भी बनती जा रही है। सोमवार को कंवरपुरा-दीगोद मार्ग पर नौलाइयों का इतना घुआं था कि वाहन चालकों को सड़क पर सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। नतीजन, बाइक सवार जैसे ही धुएं को चीरता हुआ निकला तो वह बाइक सहित ड्रेन में जा गिरा। वहीं, कोटा की ओर जा रही कार की सामने से आती कार से जोरदार भिडंत हो गई। दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार से लोगों को हादसे का पता चला और दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तुंरत अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया गया।

BIG News: कोटा में भारत के लाखों स्टूडेंट्स की जान खतरे में, पैसा बनाने के लिए जिंदगी तबाह करने पर तुले अफसर

बाइक गिरी, कारों में भिड़ंत
क्षेत्र मे सोमवार को भी कई जगह आगजनी की घटनाएं सामने आई। कंवरपुरा से दीगोद मार्ग पर सड़क किनारे खेत मालिकों द्वारा नौलाइयों में लगाई गई आग बढ़ते-बढ़ते आसपास के खेतों में फैल गई। सड़क पर करीबन 10 मिनट तक धुआं ही धुआं हो गया। प्रत्यक्षदर्शी साक्षी गौतम व अन्य ने बताया कि धुएं के कारण सड़क पर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। ऐसे में वहंा से गुजर रहे बाइक सवार एक दम्पती संतुलन खोकर ड्रेन में जा गिरे। इसके बाद इसी जगह दो कारों में टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि गति कम होने से बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।

Read More: एरोड्राम सर्किल पर बनेगा एलिवेटेड रोड और अंडर पास, धारीवाल के 28 प्रोजेक्ट से कोटा बनेगा इंदौर-मुंबई, जानिए कहां क्या बदलने वाला है…

यहां भी जलने से बचा बाग
इसी तरह नयागांव रामपुरिया गांव के पास भी नौलाइयों में आग लगी, जो बढ़ते-बढ़ते पास ही स्थित पूर्व सरपंच गिरिराज गुप्ता के आंवला बाग में जा पहुंची। सूचना पर सुल्तानपुर से मौके पर पहुंचे अग्निश्मन दल ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

BIG News: मंत्री धारीवाल ने पेश किया स्मार्ट सिटी का विजन, 5 साल में इंदौर-मुंबई जैसा होगा कोटा, यह होंगे काम

नासमझी में कर रहे स्वयं का नुकसान
बार-बार समझाइश व जागरूक करने के बावजूद किसान नौलाइयां जलाने से बाज नहीं आ रहे। इससे वह स्वयं के खेत की उर्वरा क्षमता नष्ट कर रहे हैं। पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है वहीं खेती में लाभदायक कीट समेत वहां मौजूद पक्षी, पेड़ सभी बर्बाद हो रहे हैं।
तनोज चौधरी, जिला विस्तार अधिकारी सीएडी सुल्तानपुर