19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
मासूम का कत्ल: जब कोई स्वीकार नहीं कर रहा था जुर्म तो पुलिस को याद आए भगवान…
Play video

मासूम का कत्ल: जब कोई स्वीकार नहीं कर रहा था जुर्म तो पुलिस को याद आए भगवान…

भगवान के घर क्या जवाब दोगे... पुलिस के इस प्रश्न के साथ पति सीताराम के दीपिका का पूरा साथ देने की बात कही। तो दीपिका ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 25, 2019

कोटा. भगवान के घर क्या जवाब दोगे… पुलिस के इस प्रश्न के साथ पति सीताराम के दीपिका का पूरा साथ देने की बात कही। तो दीपिका ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी में पांच माह के बालक शिवाय की हत्या ( Child Murder ) के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ( kota police ) ने दीपिका, सीताराम व सीताराम की मां से मनोवैज्ञानिक तरीके से ही पूछताछ ( Psychological inquiry ) शुरू की। पुलिस ने दीपिका उसके पति सीताराम व मां से बारीकी से पूछताछ की। लेकिन तीनों में से कोई भी जुर्म स्वीकार नहीं कर रहा था।

BIG News: झालावाड़ में हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा: कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे, प्रशासन को दे डाली आंदोलन की चेतावनी

पुलिस को शुरू से ही दीपिका की हरकतों व बॉडी लैंग्वेज से उस पर शक था। लेकिन किसी ने जुर्म नहीं स्वीकारा। ऐसे में पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीका अपनाया। पुलिस का दावा है कि भागवान की दुहाई दे कर और पति को सामने बिठा कर की पूछताछ के बीच दीपिका टूटी और उसने अपना जुर्म कबूला।


मामले की करवाई वीडियोग्राफी
इस मामले में पुलिस ने बालक की हत्या के मामले में दीपिका के इकबालिया जुर्म की वीडियोग्राफी भी करवाई। इस मामले में पुलिस ने तीनों से साथ-साथ व अलग-अलग दोनों ही तरीकों से पूछताछ की।

Read More: दिलावर ने राहुल पर कसा तंज, कहा-विदेशी महिला के पेट से पैदा होने वाला कभी देश का भला नहीं कर सकता

जेल प्रशासन ने करवाया मेडिकल
दीपिका का बुधवार को जेल प्रशासन की ओर से एमबीएस चिकित्सालय में मेडिकल करवाया। इसके बाद उसे फिर जेल दाखिल करवाया गया। दीपिका से जेल में बुधवार को उसकी मां ने मुलाकात की। पुलिस दीपिका के 164 के बयान करवाएगी।


नहीं हो सकती हत्यारी
दीपिका के माता-पिता व बहिनों का कहना है कि दीपिका जब वर्ष 2018 में गर्भवती हुई तो चिकित्सकों ने उसकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए मातृत्व सुख के लिए इसे आखिरी अवसर बताया था। ऐसे में दीपिका स्वयं का व कोख में पल रहे बच्चे का विशेष ध्यान रखती थी। खाने-पीने से लेकर हर चीज का ध्यान रखने के बाद 14 दिसम्बर 2018 को शिवाय का जन्म हुआ। इसके बाद वह उसे बड़े लाड से रखती थी। ऐसे में वह उसकी हत्या नहीं कर सकती।

Read More: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक का सिर धड़ से अलग, 10 फीट दूर जा गिरी गर्दन, लोगों ने बस को लगाई आग

यह था मामला
बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी में शनिवार रात को टंकी में डूबने से पांच माह के बालक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पिता सीताराम, मां दीपिका व सास से पूछताछ की। जिसमें मृतक बालक की मां दीपिका ने सोमवार को अपना जुर्म कबूल किया। इस पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में दीपिका ने जुर्म स्वीकार किया। इस मामले में पुलिस ने बारीकी से अनुसंधान कर पूरी संतुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार किया।
राजेश मील, एएसपी, कोटा सिटी