
कोटा. कोटा में संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते एमबीएस व जेकेलोन अस्पताल की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। बुधवार को जेकेलोन चिकित्सालय में बाहर के कर्मचारियों से सफाई करवाने को लेकर अस्पताल प्रशासन व महिला सफाईकर्मी आमने-सामने हो गए।
तो क्या इशारों इशारों में दे दिया पायलट ने घनश्याम तिवाड़ी को समर्थन
जे के लोन चिकित्सालय में सफाई को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। अस्पताल प्रशासन और जेकेलोन के सफाई कर्मचारी महिला आमने.सामने हो गई। बुधवार सुबह प्रशासन द्वारा बाहर के कर्मचारियों से अस्पताल परिसर में सफाई कराई जा रही थी जिसका संविदा पर लगे हुए सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया।
आखिर क्यों खुलवाए पुलिस ने बाइक से साइलेंसर, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
संविदा कर्मचारी अंदर घुसने लगे तो अस्पताल प्रशासन ने चैनल गेट बंद कर दिया। चैनल गेट बंद अस्पताल में दिखाने के लिए आई महिलाएं और कई परिजन व मरीज परेशान हुए। करीब 1 घंटे तक सफाई कर्मचारी महिलाओं ने हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
संतुलन बिगडऩे से पलटा कंटेनर, ड्राइवर खलासी ने कूदकर बचाई जान
संविदा सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब अस्पताल प्रशासन बाहर के कर्मचारियों को 300 से 400 देकर कार्य करा रहा है तो इतनी ही राशि हमें क्यों नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी भी रुप में काम नहीं होने दिया जाएगा वहीं अस्पताल प्रशासन ने कहा कि किसी भी रुप में व्यवस्थाओं को नहीं बिगडऩे देंगे। संवेदक और कर्मचारियों के बीच का मामला है।