18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
सीएम गहलोत के विमान की कोटा में इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना से मचा हड़कम्प, सड़कों पर दौड़ा शासन-प्रशासन
Play video

सीएम गहलोत के विमान की कोटा में इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना से मचा हड़कम्प, सड़कों पर दौड़ा शासन-प्रशासन

Kota News, Kota Hindi News: जयपुर में मौसम खराब होने के चलते मंगलवार शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विमान की कोटा एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवाने की सूचना से प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 26, 2019

कोटा. जयपुर में मौसम खराब होने के चलते मंगलवार शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) के विमान ( Aeroplane ) की कोटा एयरपोर्ट ( Kota Airport ) पर आपात लैंडिंग ( emergency landing ) करवाने की सूचना से प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आला अधिकारी आपाधापी में एयरपोर्ट दौड़ आए। एक घंटे इंतजार के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री का विमान जयपुर ( Jaipur Airport ) पहुचने की सूचना मिली तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली और वापस लौट गए।

murder Expose: दोस्त की पत्नी पर डाली बूरी नजर तो कुल्हाड़ी से काट उतार डाला मौत के घाट

एयरपोर्ट अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रतापगढ़ गए हुए थे। उन्हें शाम पांच बजे विमान से जयपुर लौटना था। कन्ट्रोल से सूचना मिली की जयपुर में मौसम खराब ( Bed Weather ) होने की स्थिति में मुख्यमंत्री की विमान की कोटा में लैंडिंग करवाई जा सकती है। इसके बाद यही सूचना जिला प्रशासन को दी और एहतियात के तौर पर नगर निगम ( kota Nagar Nigam ) फायर ब्रिग्रेड ( Fire brigade ) की गाड़ी को एयरपोर्ट बुलाया गया।

Read More: भतीजी की शादी के लिए लड़का देखने गए चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बाद सवा पांच बजे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। सम्भागीय आयुक्त एलएन सोनी, ग्रामीण एसपी राजन दुष्यंत, एएसपी राजेश मील, एएसपी मुख्यालय हर्ष रत्नू, पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा सहित विभिन्न थानों के सीआई सहित पुलिस लवाजमा मौके पर पहुंचा।

Read More: कोटा के आईटीआई कॉलेज में मिला युवक का कटा हाथ, 200 मीटर दूर पड़ी थी लाश, लोगों में दहशत

इसी दौरान कोटा में भी मौसम खराब हो गया और तेज हवा के साथ बरसात शुरू हो गई। करीब 6 बजे जैसे ही मुख्यमंत्री के जयपुर पहुंचने की सूचना मिली तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली और वापस लौट गए। सीएम के कोटा आने की सूचना पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज मेहता भी एयरपोर्ट पहुंच गए थे।