
कोटा। BJP के स्टार प्रचारक व गुर्जर नेता कर्नल किरोडीसिंह बैसला ने कहा कि गुर्जर समाज विधानसभा चुनाव में Congress के साथ था, लेकिन कांग्रेस ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाकर गुर्जर समाज के साथ धोखा किया है। गुर्जर समाज के साथ कांग्रेस ने चिटिंग की है। इस कारण कांग्रेस से नाराज है।
भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में प्रचार में आए बैसला ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi से वे प्रभावित है। मोदी ने पांच साल में दुनिया में राष्ट्र का मान-सम्मान बढ़ाया है।