22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में हो रहे योग दिवस कार्यक्रम का विरोध करेगी कांग्रेस पार्टी
Play video

कोटा में हो रहे योग दिवस कार्यक्रम का विरोध करेगी कांग्रेस पार्टी

पूर्व मंत्री भरत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बाबा रामदेव द्वारा आयोजित किए जा रहे योग दिवस कार्यक्रम का पूरी कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करेगी।
Google source verification

कोटा.पूर्व मंत्री भरत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बाबा रामदेव द्वारा 19-20 और 21 जून को आयोजित किए जा रहे योग दिवस कार्यक्रम का पूरी कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। इस दौरान 20 जून को विरोध स्वरूप कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।

Top 10 में कोटा Allen के 9 students


भरत सिंह ने कहा कि हम योग का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन जिस तरह से योग का कार्यक्रम कराया जा रहा है जनता का पैसा उड़ाया जा रहा है वह सरासर गलत है, 5 करोड़ रुपये सरकार इस योग कार्यक्रम पर खर्च कर रही है जबकि 6 करोड़ कोचिंग संस्थानों से लिया जा रहा है। कितने पैसे का कोई खेल मैदान डेवलप किया जाता या किसानों की समस्या का समाधान किया जाता।

 

रोडवेज के अनुबंधित चालक ने स्वयं को गोली मार किया आत्महत्या का प्रयास

उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम का भाजपा करण किया जा रहा है । बाबा रामदेव अपने प्रोडक्ट का प्रचार करने के लिए कोटा आ रहे हैं साथ ही भाजपा और बाबा रामदेव एक दूसरे का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं ताकि उन्हें आगामी चुनाव में लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर योग ही करना है तो एक कमरे में बैठकर किया जा सकता है और लाइव प्रसारण के माध्यम से जो प्रधानमंत्री का उद्देश्य है डिजिटल इंडिया के तहत घर बैठे ही योग कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी।

 

शहर की इस कॉलोनी का हो रहा है हाल बेहाल

उन्होंने कहा कि कोटा में तीन दिवसीय एग्रोटेक मीट का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें आम जनता के 19 करोड रुपए खर्च कर दिए गए और एमओयू के नाम पर एक भी योजना धरातल पर नहीं आई है । भरत सिंह ने कहा कि योग दिवस पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने की योजना है लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बनाना है तो कोटा शहर में सांड से मारे गए 11 लोगों की बनाई जाए इस तरह 1 साल में 11 लोगों की मौत हो जाना किसी भी देश में किसी भी प्रदेश में नहीं हुआ होगा।

 

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज मीणा प्रदेश महामंत्री पंकज मेहता पूनम गोयल इकराम खान इंद्रमोहन सिंह हनी धर्मेंद्र दामिनी सहित कई लोग उपस्थित रहे