2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
गरीबों का हक मत मारो, अस्पताल में दवाओं का इंतजाम करो, कांग्रेस ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
Play video

गरीबों का हक मत मारो, अस्पताल में दवाओं का इंतजाम करो, कांग्रेस ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत दवाइयों की पूर्ति नहीं होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का घेराव किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 13 Mar 2018, 8:26 PM IST

कोटा . मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत दवाइयों की पूर्ति नहीं होने व बीपीएल जीवन रक्षा कोष योजना को बंद करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्यू मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का घेराव कर ज्ञापन दिया। इससे पूर्व प्राचार्य के नहीं मिलने पर कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद प्राचार्य वापस आए और कार्यकर्ताओं की बात सुनी। कांग्रेस युवा नेता विपिन बरथुनिया ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब का हक मारने में लगी है। कोटा के जनप्रतिनिधि इतनी बड़ी-बड़ी जुमले वाली योजनाओं की बातें करते हैं लेकिन धरातल पर मरीजों को परेशानी हो रही है।

Read More: समर्थन मूल्य पर उड़द बेच फंस गए हाड़ौती के 13 हजार किसान, अटक गए अन्नदाता के 122 करोड़

कांग्रेस के बीटा स्वामी ने कहा कि अस्पताल प्रशासन के प्रबंधन की कमी के चलते आमजन और गरीबों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता महेश आहुजा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बीपीएल योजना को बंद करने से हजारों मरीजों को नुकसान होगा। लाला भाई ने चेतावनी दी की 7 दिन में दवाओं की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद शर्मा, सुमित मनचंदा, हलीम पठान, अमित सूद सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।