17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
मगरमच्छ से छेड़छाड़ युवक को पड़ी भारी, गुस्साए मगर ने चबा डाला अंगूठा, दर्द से तड़प उठा ग्रामीण
Play video

मगरमच्छ से छेड़छाड़ युवक को पड़ी भारी, गुस्साए मगर ने चबा डाला अंगूठा, दर्द से तड़प उठा ग्रामीण

Crocodile terror, Crocodile Attack: बूंदी जिले के नमाना कस्बे में 20 दिन से मौजूद मगरमच्छ की छेड़ करना एक युवक को भारी पड़ गया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 31, 2019

नमाना. बूंदी जिले के नमाना कस्बे में 20 दिन से मौजूद मगरमच्छ की छेड़ ( Crocodile terror ) करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक मगरमच्छ के साथ अठखेलियां कर रहा था। तभी मगर ने उसका अंगूठा चबा डाला। ( Crocodile attack ) अचानक हुए हमले से ग्रामीण सहम गए और युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया।

Live video: कोटा में देर रात सड़क पर दौड़ता रहा 6 फीट लंबा मगरमच्छ, वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी

दरअसल, नमाना गांव में स्थित एक खेत पर कुआ है। जिसका इस्तेमाल किसान फसलों की सिंचाई के लिए करते हैं। यहां 20 दिन से मगरमच्छ होने की शिकायत लोग वन अधिकारियों से कर रहे थे लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। गुरुवार दोपहर को कुएं में मगरमछ फिर से दिखाई दिया। इससे नाराज किसानों ने वन विभाग कार्यालय जाकर कर्मचारियों से मगर को कुएं से बाहर निकालने की मांग की। इस पर वनकार्मिक ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकडऩे के लिए कुएं में जाल बिछाया।

BIG Breaking: खाट पर सो रहा युवक की बगल में आ बैठा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, आंख खुली तो कांप उठा कलेजा…

गुरुवार दोपहर को मगरमच्छ जाल में फंस गया। इस पर लोगों ने उसे निकाल वन कर्मचारियों को सूचना देकर बस स्टैण्ड पहुंचे। यहां कार्मिका का इंतजार के दौरान ग्रामीणों के साथ आया एक युवक मगरमच्छ के साथ अठखेलियां करने लगा। इसके क्रोधित हुआ मगर ने युवक का अंगूठा चबा डाला। मगर के अचानक हमले से ग्रामीण दहशत में आ गए और युवक को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को चम्बल नदी में छोड़ दिया।