18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
खाट पर सो रहा युवक की बगल में आ बैठा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, आंख खुली तो कांप उठा कलेजा…
Play video

खाट पर सो रहा युवक की बगल में आ बैठा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, आंख खुली तो कांप उठा कलेजा…

Crocodile: बूंदी जिले के डोलर गांव में 4 फीट लंबा मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 05, 2019

रोटेदा. बूंदी जिले में रोटेदा ग्राम पंचायत के डोलर गांव में 4 फीट मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ घर के पास बने बाड़े में खाट पर सो रहा युवक के बगल में जा बैठा था। उसकी आंख तो सामने मगरमच्छ को देख उसके होश उड़ गए।

Read More: राणा प्रताप बांध पर एक तरफ 7 फीट लंबा अजगर तो दूसरी तरफ 8 फीट का मगरमच्छ और बीच में फंस गए सुरक्षाकर्मी, फिर हुआ ये

युवक चिल्लाने की आवाज सुन आसपास मौजूद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और मगर को भगाने का प्रयास किया। मगर बाड़े से निकल कर पास ही के घरों में घुस गया। लोगों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका। इसके बाद कर्मचारियों ने मगरमच्छ को रोटेदा-चम्बल पुलिया से नदी में छोड़ दिया।

Read More: हवस में अंधे वहशी चाचा का किशोरी ने बहादुरी से किया मुकाबला, ऐसे बचाई जान और आबरू, पढि़ए 2 रातों का खौफनाक संघर्ष

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मगरमच्छ गांव के एक घर से होते हुए दूसरे घर में जा घुसा। लोगों में दहशत फैल गई। इससे पहले भी यहां आए दिन मगरमच्छ आ जाते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
इस दौरान रेखराज सेन, बंशीलाल चौधरी, हंसराज चौधरी, बीरबल गुर्जर, भागीरथ चौधरी, होशियार सिंह चौधरी ने रेस्क्यू में सहयोग किया।

Read More: एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो ठग गिरफ्तार, देशभर में फैला है नेटवर्क

पहले भी आबादी के बीच पहुंच चुके हैं मगरमच्छ

गत वर्ष भी गांव में आबादी के बीच मगरमच्छ आ गया था। एक बकरी को शिकार बनाया था। वनरक्षकों ने रेस्क्यू कर उसे भी चम्बल में छोड़ा था। गांव में मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। वनरक्षक शैतान राम ने बताया कि चम्बल में बढ़ते जलस्तर के चलते बारिश के दौरान मगरमच्छ गांव में आ जाते है। जिन्हें रेस्क्यू कर चम्बल में छोड़ दिया जाता है।