18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Watch: कोटा में जिंदा गाय की आंख नोंच कर खाता रहा ‘वो’, खौफनाक मंजर देख उड़े लोगों के होश
Play video

Watch: कोटा में जिंदा गाय की आंख नोंच कर खाता रहा ‘वो’, खौफनाक मंजर देख उड़े लोगों के होश

Crow, cow, GoVansh: कोटा नगर निगम की गौशाला में गोवंशों की दुर्गति हो रही है। यहांं जिंदा गाय की आंखेें तक नोंच डाली।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 13, 2019

कोटा. किशोरपुरा स्थित कायन हाउस में गोवंश की दुर्गति हो रही है। बीमार गायों की कौवे आंखें नोंच कर खा रहे हैं। इस कारण गोवंश तड़प रहे हैं, लेकिन कोई देखभाल करने वाला नहीं है। कर्मचारियों ने गाय की आंख को परात से ढक दिया। कोई उपचार नहीं करवाया है। कायन हाउस के पीछे के बाड़े की दीवार टूटी हुई है, जिसके कारण मवेशियों को सफाई के दौरान अस्थाई बाड़े में रखा जाता है। इसमें क्षमता से अधिक गोवंश को रखा गया है। ऐसी स्थिति में कई बार छोटे बछड़े एवं कमजोर मवेशी नीचे गिर जाते हैं और बड़े मवेशी इन्हें रौंद देते हैं।

Weathe Update: मध्यप्रदेश में भारी बारिश से राजस्थान में हाई अलर्ट, बैराज के 16 गेट खोल 4.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, कोटा में बाढ़ के हालात

गोवंश की दुर्गति की जानकारी मिलने पर पार्षद बृजेश शर्मा नीटू व इन्दर कुमार जैन ने कायन हाउस जाकर व्यवस्थाएं देखी। एक बीमार गाय को कायन हाऊस प्रभारी गोविन्द दिलावर ने मरा हुआ बता दिया। जब पार्षद नीटू ने कहा कि यह गाय तो सांस ले रही है और जिंदा है एवं आप लोगों की लापरवाही से जिंदा गाय की आंख कौवे खा गए। उन्होंने महापौर को कायन हाऊस की स्थिति अवगत कराया तो उन्होंने तुरंत अधिशासी अभियंता ए.क्यू. कुरैशी, गौशाला प्रभारी बब्बू गुप्ता को मौके पर भेजा। उन्होंने व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।

Read More: मछली पकडऩे गए 2 दोस्त चंबल के टापू पर फंसे, पूरी रात आंखों में कटी, 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर निकाला

लोगों में गुस्सा
शहरवासियों को घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में गौशाला पहुंच गए। वहां गोवंशों की दुर्गति देख भड़क उठे और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। लोगों ने चेतावनी है कि यदि गोशाला की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।