
कोटा. कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में19 जून को हुई बैंक के कैशियर से 8 लाख रुपए लूट के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है | वारदात के समय जो संविदा कर्मी रुपयों से भरा बैग लेकर बाइक पर बैठा था वही संविदा कर्मी पूरे वारदात का मास्टरमाइंड निकला |
कोटा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में संविदाकर्मियों के हड़ताल पर जाने से बिगड़ी चिकित्सा व्यवस्था
संविदा कर्मी देवप्रकाश ने अपने दो साथियों राहुल राठौर वरुण कुमार के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया | पुलिस ने आरोपी देव प्रकाश से 400000 और अन्य दोनों आरोपियों से 4 लाख समेत पूरी रकम बरामद की | 19 जून को वारदात से पहले संविदा कर्मी ने बैंक के सामने दुकानदार अरुण कुमार को पूरी जानकारी बताई थी| रास्ते में अरुण कुमार ने राहुल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और रकम आपस में बांट ली| पुलिस ने अनुसंधान और पूछताछ के बाद शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया|
कोटा की इन बस्तियों के हालात जस के तस, बारिश में रहना हो जाता है मुश्किल
यूं दिया वारदात को अंजाम
थाना अधिकारी अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कंसुआ के कैशियर ग्यारसी राम ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि वह दिन में संविदा कर्मी देव प्रकाश के साथ कंसुआ बैंक से भामाशाह मंडी बैंक में रकम जमा करने बाइक से जा रहा था। पीछे बैठे देवप्रकाश के हाथ में बैग था, जिसमें करीब 8 लाख रुपए रखे हुए थे।
कोटा रेलवे के अदभुत प्रयोग का हो रहा असर,लिया लोगो को सुधारने का जिम्मा
जैसे ही पीड़ित भामाशाह मंडी पुलिया के पास पहुंचा, वैसे ही पीछे से एक स्कूटी पर दो जने आए और देवप्रकाश के हाथ से बैग छीन कर भाग गए। बैंग में 8 लाख रुपए की बड़ी रकम रखी हुई थी। उन्होंने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया। लेकिन वह उनकी आंखों से ओझल हो गए। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों की उम्र करीब 24 से 25 साल के बीच है।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का कहना है कि वह 5 लाख रुपए से अधिक की रकम होने पर भामाशाह मंडी बैंक में जमा कराने हर तीन से चार दिन में जाते हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद शक पहले संविदा कर्मी पर ही था,लेकिन उसने आखिर तक मुँह नहीं खोला फिर पुलिस ने तफ्तीश जारी रखी और आख़िरकार उसके सहयोगी ओर पूरा कैश बरामद किया |