12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
DIWALI  2018 : दीपोत्सव की रोशनी में सजा शहर, खुशियों के दीपों से जगमगा उठी शिक्षानगरी
Play video

DIWALI  2018 : दीपोत्सव की रोशनी में सजा शहर, खुशियों के दीपों से जगमगा उठी शिक्षानगरी

सुख, समृद्धि और दीपों का पर्व दीपावली शहरभर में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजन किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 7 Nov 2018, 8:30 PM IST

कोटा. देशभर में दीवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार से शुरू हुए दीपोत्सव के तहत पूरी शिक्षानगरी सज-धज गई है। दीपोत्सव के प्रकाश में सारा शहर नहाया हुआ है। बुधवार को लोगों ने तय मुर्हूत पर मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की साथ ही परिजनों और बड़ों का आर्शीवाद लिया।

धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घरों, प्रतिष्ठानों में उनका विधिवत पूजन किया गया। सूरज ढलते ही चारों ओर आकर्षक झालर झिलमिलाने लगीं। सड़क और घरों के ऊपर जल रहे दीपक और मोमबत्ती की मनभावन छटा देख धरती पर स्वर्ग की अनुभूति हो रही थी। बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। दीपोत्सव की खुशियां लोगों के चेहरे पर देखते ही बन रही थी। बाजारों में लोग दिनभर आतिशबाजी, मिठाई, इलेक्ट्रोनिक आइटम, पूजन सामग्री व गहने की खरीदारी करते नजर आए।

दीपावली की पूजा के लिए 24 घंटे में चार मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया गया। लग्न के हिसाब से पूजा के लिए शाम 6.08 बजे से रात 8.05 बजे तक का समय सर्वश्रेष्ठ बताया गया। फैक्ट्री और उद्योगों के लिए मध्यरात्रि 12:38 2:54 का समय श्रेष्ठ बताया गया।