
कोटा. यातायात पुलिस कार्यालय परिसर में अभय कमांड सेन्टर में बुधवार को एसपी दीपक भार्गव ने जयपुर की तर्ज पर ई-चालान सिस्टम के डिवाइस का शुभारंभ किया। इसके साथ ही अब ई-चालान बनाने का सिस्टम शुरू हो गया है।
देखिये…टिकट बटवारें को लेकर क्या बोल गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
यातायात पुलिस उप अधीक्षक नारायणलाल ने बताया कि अब कोटा में ई-चालान डिवाइस से ऑटोमैटिक वाहन चालक के खिलाफ चालान बनाया जा सकेगा। इसमें ऑटोमेटिक कैमरों द्वारा चालक का फोटो खींचकर कम्प्यूटर में लोड हो जाएगा। इससे चालान बनाया जाएगा। इसके तहत अब चालान की व्यवस्था पूरे 24 घंटे जारी रहेगी। ई-चालन में किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना शून्य हो जाएगी। ई-चालान वाहन मालिक के पते पर भेजा जाएगा एवं तामिल की तारीख 15 दिन के भीतर चालान की राशि पुलिस कंट्रोल रूम या यातायात शाखा पर जमा कराने की व्यवस्था रहेगी।
स्वाइन फ्लू की कैद में सेन्ट्रल जेल के कैदी…13 अन्य चपेट में
उन्होंने बताया कि कोटा शहर की सड़कों पर करीब 300 कैमरे लगे हुए हैं। धीरे-धीरे सभी कैमरों से ऑटोमेटिक ई-चालान बनाए जाएंगे। शुभारंभ पर यातायात निरीक्षक अनीस अहमद, अभय कमांड सेन्टर के प्रभारी संदीप विश्नोई एवं समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।