
कोटा.कोटा के श्रीनाथपुराम बी क्षेत्र में कोटा गार्डन एंड बोन्साई असोसिएशन की और से प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमे 5 साल से 50 वर्ष तक के पेड़ों को प्रदर्शित किया। असोसिएशन के अध्यक्ष रमेश माथुर ने ने बताया कि प्रदर्शनी में करीब 200 पौधों को प्रदर्शित किया |
JEE-Advance 2018:कल JEE-Advance का Result रिजल्ट होगा जारी,जाने क्या रहेगा counselling schedule
इसमें नीम पीपल बरगद समेत अन्य कई पौधे प्रदर्शित किए गए प्रदर्शित किए गए, पौधों में 5 साल का पिलखन तो 50 साल का कल्पवृक्ष भी नजर आया | माथुर ने बताया कि इन पौधों को विशेष तकनीक से तैयार किया जाता है ,कुछ पौधों को तो इंटरनेशनल सेमिनार में भी प्रदर्शित किया जा चुका है |
इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेजोनेंस के आर के वर्मा कांग्रेस नेत्री एकता धारीवाल व अन्य अतिथियों की मौजूदगी में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया| प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे उन्होंने पौधों को देखा और जानकारी भी ली माथुर ने बताया कि कई बच्चे इस कला को सीखने के लिए आते हैं|
उनके लिए महीने में दो बार प्रशिक्षण दिया जाता है | यह प्रदर्शनी सुबह 9:00 से 1:00 बजे तक वह शाम को 3:00 से 7:00 बजे तक दर्शनार्थ दर्शकों के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी का समापन 10 जून को होगा।