13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Exclusive : पांच दशक पहले चली फेक न्यूज ने मिटाई सांसद की पहचान, जनसंघ के इस नेता को आज भी कांग्रेसी मानती हैं दुनिया
Play video

Exclusive : पांच दशक पहले चली फेक न्यूज ने मिटाई सांसद की पहचान, जनसंघ के इस नेता को आज भी कांग्रेसी मानती हैं दुनिया

साइबर हवा ने बुझा दी 'दीपक' की स्याह लौ , हाड़ौती में जनसंघ की जमीन तैयार करने वाले को बना डाला कांग्रेसी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Rajesh Tripathi

•

Updated: 26 Apr 2019, 4:24 PM IST

कोटा. माइक्रोसॉफ्ट के सर्वे के मुताबिक साइबर फेक न्यूज चलाने में हिंदुस्तानियों का पूरी दुनिया में कोई सानी नहीं है। पहले पायदान पर खड़ी फर्जी कंटेंट चलाने में माहिर साइबर सेना फेक न्यूज चलाकर न सिर्फ स्थापित मीडिया की साख को कमजोर कर रही है, बल्कि लोगों की पहचान छीन उनकी जान लेने तक पे अमादा हो चुकी है। बावजूद इसके अगर ये कहा जाए कि अफवाहों का यह दौर इंटरनेट और सोशल मीडिया के आने के बाद शुरू हुआ है तो यह भी गलत होगा। यकीन न आए तो जनसंघ के दिवंगत नेता ओंकार लाल बैरवा का उदाहरण देख लीजिए।
बैरवा कोटा-बूंदी संसदीय सीट से 3 बार सांसद रहे हैं, इस सीट से सबसे लम्बे समय तक सांसद रहने का रेकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है। लेकिन उनकी जिंदगी में एक क्षण ऐसा आया जिसकी वजह से राजनीति और खासतौर पर जनसंघ और भाजपा की नई पीढ़ी अपने पूर्व सांसद को अपना नहीं मान पाई।

इंदिरा के दौरे ने छिनी पहचान’
पूर्व सांसद के पुत्र 85 वर्षीय अमरचंद बैरवा बताते हैं कि पिता ओंकार लाल बैरवा 1962 से लेकर 1976 तक सांसद रहे थे। आपातकाल के ठीक पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कोटा दौरे पर आई थी। सांसद होने के नाते पिताजी उनका स्वागत करने पहुंचे और उनका माल्यार्पण किया। वहां मौजूद कुछ नेताओं के जरिए पूरे हाड़ौती में ये अफवाह फैला दी गई कि बैरवा जनसंघ को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके बाद जगह-जगह उनका विरोध हुआ। बैरवा को सफाई देनी पड़ी कि वे केवल प्रतिनिधि के रूप में इंदिरा का स्वागत करने गए थे। लेकिन अफवाह का असर इतना गहरा था कि आज भी इंटरनेट पर और कई किताबों में ओंकार लाल बैरवा को कांग्रेस के सांसद के तौर पर दर्शाया जाता है।

विकिपीडिया में आज भी ‘कांग्रेसी’ है बैरवा
5 दशक पहले फैलाई गई एक अफवाह का प्रभाव आज भी इंटरनेट पर देखा जा सकता है। सर्च इंजन विकिपीडिया पर कोटा-बूंदी के सांसदों की सूची में ओंकारलाल बैरवा को कांग्रेसी दिखाया गया है। इतना ही नहीं कई ऑनलाइन पाोर्टल और समाचारपत्रों ने इंटरनेट पर दी गई इस गलत जानकारी के आधार पर खबरें भी प्रकाशित की हैं। चुनाव चिन्ह के आधार पर रखा बेटे का नामइंटरनेट की दुनिया और नई पीढ़ी भले ही ओंकारलाल बैरवा को कांगे्रसी माने लेकिन वे जनसंघ और इसकी विचारधारा से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने जनसंघ के चुनाव चिन्ह दीपक के नाम पर ही अपने पौते का नाम रखा। पौते दिसम्बर बैरवा बताते हैं न केवल हमारे दादाजी जिंदगी भर संघ से जुड़े रहे साथ ही अपनी आने वाली पीढिय़ों को भी इससे जुडऩे के लिए प्रेरित किया।