18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
नेशनल हाइवे पर ट्रक-कार भिडंत में तीन पीढिय़ां खत्म, दो की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम
Play video

नेशनल हाइवे पर ट्रक-कार भिडंत में तीन पीढिय़ां खत्म, दो की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम

कोटा-ग्वालियर नेशनल हाइवे पर शुक्रवार देर रात कार-ट्रक भिडंत में एक ही परिवार के तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो जने गंभीर घायल हो गए।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 11, 2019

बारां. कोटा-ग्वालियर नेशनल हाइवे पर शुक्रवार देर रात कार-ट्रक भिडंत में एक ही परिवार के तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो जने गंभीर घायल हो गए, जिन्हें बारां अस्पताल से कोटा रैफर किया गया है। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू की।

OMG: कोटा में हर रात खतरे में 12 लाख लोगों की जान, अफसरों ने दिखाया मौत को शहर का रास्ता


जानकारी के अनुसार यूपी के मैनपुरी निवासी नरेश चौहान अपने परिवार के साथ कार से अहमदाबाद (गुजरात) जा रहे थे। इसी दौरान शाहबाद थाना क्षेत्र में कोटा-ग्वालियर हाइवे स्थित मामूनी गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

BIG News: कांग्रेस सरकार का बढ़ा फैसला, राजस्थान में पशु पालने पर दर्ज होगा मुकदमा, लगेगा 100 गुना जुर्माना

हादसे में पिता नरेश चौहान (74), बेटा संदीप चौहान (46) और पौती अनामिका चौहान (16) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को तुरंत शाहबाद अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बारां जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला कलक्टर भी अस्पताल पहुंच घायलों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद गंभीर अवस्था में कोटा रैफर कर दिया।

Read More: कांग्रेस सरकार नहीं लौटा रही दुल्हन के 15 हजार, दूल्हा 2 साल से कर रहा 3 हजार का इंतजार

पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शाम तक वे कोटा पहुंच जाएंगे। इसके बाद ही मृतक और घायलों के रिश्तों के बारे में ठीक से पता चल सकेगा। फिलहाल प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक बाप-बेटे और पौती हैं।