
कोटा. राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश पर पांच माह पहले ही शहर की सभी मल्टीस्टोरी इमारतों की फायर ऑडिट कर पालना रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अधिकारी सरकार के आदेश पर ही कुण्डली मारकर बैठ गए। स्थिति यह है शहर के ज्यादतार हॉस्टलों में केवल दिखाने के लिए फायर फायटर लगे हैं, लेकिन वह काम नहीं करते, खराब पड़े हैं। कई हॉस्टलों ने तो फायर की एनओसी तक नहीं ली। यदि हॉस्टल में आग लग जाए तो स्टूडेंट्स की जान बचाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
हॉस्टल संचालकों की गंभीर लापरवाही पर नगर निगम अधिकारी आंखें मूंदकर बैठा है। जब सूरत अग्निकाण्ड हुआ तो अधिकारी चेते हैं और मल्टीस्टोरी और हॉस्टलों की जांच शुरू की है। जांच के दौरान अग्निशमन उपकरणों की पोल खुल रही है। ज्यादातर जगहों पर अवधिपार उपकरण लगे हुए हैं, बाल्टियों में मिट्टी नहीं भर रखी है। हॉस्टलों के कर्मचारी फायर फायटर चलाना तक नहीं जानते हैं। ऐसे कई चौंकाने वाले खुलासा हुआ।
Read More: खाली फ्लैट में भाजपा का पूर्व जिला मंत्री और लड़की कर रहे थे ये काम, पुलिस देख पहने कपड़े, गेट तोड़कर निकाला बाहर
इमरजेंसी गेट नहीं, आग लगने पर कैसे बाहर आएंगे
स्थानीय निकाय विभाग जयपुर के निदेशक के आदेश पर आयुक्त नरेन्द्र गुप्ता ने रविवार को आग से बचाव के उपकरणों की जांच के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है। टीम ने रविवार को हॉस्टलों की जांच की, इसमें कई खामियां सामने आई। हॉस्टलों में इमरजेंसी गेट तक नहीं हैं। आग लगने की स्थिति में कैसे बाहर आएंगे, इसके कोई बंदोबस्त नहीं पाए गए।
हॉस्टलों में मॉकड्रिल भी की
उपायुक्त कीर्ति राठौड़, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतम लाल, सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र गौतम व विशेष दल ने रविवार को हॉस्टलों और कोचिंग संस्थाओं में अग्निशमन के संबंध में जांच की और मॉकड्रिल भी किया। टीम ने सर्वोत्तम क्लासेज, गुरुकुल प्रतिभा गल्र्स हॉस्टल, आरके रेजीडेेंसी लेडमार्क सिटी व एसजीएन मैरिज गार्डन बूंदी रोड तथा मल्टीस्टेारी व मैरिज गार्डनों का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया, मॉकड्रिल भी की गई। इसमें आग व आपदा से बचाव सम्बन्धी जानकारियां दी गई। इस दौरान अग्नि सुरक्षा सम्बन्धित खामियां पाई गई, आपातकालीन निकास द्वार नहीं पाए गए और उपकरण खराब पाए गए। अग्निशमन उपकरणों को व संसाधनों को तत्काल चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही, आपातकालीन निकास खोलने को पाबंद किया गया है।
Read More: आबकारी निरीक्षक शराब ठेकेदारों को यूं जाल में फंसाता, फिर धमका कर अवैध वसूली करता, एसीबी ने खोला राज
हॉस्टलों में अग्निशमन यंत्र लगाने के दिए निर्देश
राजरानी टावर्स में रविवार को फायर सेफ्टी के मसलों को लेकर हॉस्टल संचालकों की बैठक कोटा हॉस्टल एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन मित्तल की अध्यक्षता में रखी गई। इसमें निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतम लाल भी मौजूद थे। मित्तल ने बैठक में फ ायर उपकरण आपूर्तिकर्ता को बुलाकर सभी हॉस्टल संचालकों को फायर उपकरण लगाने को कहा। एक माह के भीतर फ ायर उपकरण नहीं लगाने पर एसोसिएशन ब्लैकलिस्टेड कर देगी। एसोसिएशन के महासचिव पंकज जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कटारिया, सरंक्षक रमेश कालानी आदि मौजूद थे।
Read More: एसीबी ने देर रात हाइवे पर बिछाया जाल, ठेकेदारों से मोटी रकम वसूल लौट रहा आबकारी निरीक्षक को दबौचा
प्रधानमंत्री को ट्वीट, सुरक्षित भारत अभियान चलाने का आग्रह
सर्राफा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट कर स्वच्छ भारत के साथ सुरक्षित भारत अभियान चलाने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा कि पूरे देश में अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। सभी शहरों में केन्द्र सरकार की ओर से हाइड्रोलिक फायर टेंडर, अत्याधुनिक दमकलें उपलब्ध करवाए जानी चाहिए। साथ ही, सख्त कानून बनाएं और दुर्घटना पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करें। उन्होंने सूरत अग्निकाण्ड का भी जिक्र किया है।