18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
इंसानों के साथ अब वाहनों पर टूटा गर्मी का कहर, सड़क पर खड़े 4 वाहनों में लगी भीषण आग, दिनभर दौड़ती रही दमकल
Play video

इंसानों के साथ अब वाहनों पर टूटा गर्मी का कहर, सड़क पर खड़े 4 वाहनों में लगी भीषण आग, दिनभर दौड़ती रही दमकल

राजस्थान में गर्मी का कहर अब इंसानों के साथ वाहनों पर भी अंगारों के रूप में बरस रहा है। तेज गर्मी से रावतभाटा में अलग-अलग जगहों पर खड़े 4 वाहनों में आग लग गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 11, 2019

रावतभाटा. भीषण गर्मी ( terrible heat ) का कहर अब वाहनों ( vehicles ) पर भी मंडराने लगा है। सोमवार को शहर में चार घंटे में अलग-अलग स्थानों पर खड़े चार वाहनों में अचानक आग ( fire in the vehicles ) लग गई। दमकल की मदद से इन पर काबू पाया गया। इन चार में से तीन वाहन पेट्रोल पम्प ( petrol pump ) के पास खड़े थे। इसके अलावा चारभुजा मुक्तिधाम परिसर में भी आग लगने से वहां उगी सूखी घास जल गई। शहर में पांच स्थानों पर एक के बाद एक आगजनी की घटनाओं ( Back to back fire incident ) की सूचना पर दमकल कर्मियों ( Fire Brigade ) को भाग दौड़ कर आग बुझानी पड़ी। आग बुझने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। हालांकि वाहनों में आग का कोई प्रत्यक्ष कारण सामने नहीं आया लेकिन विशेषज्ञ ‘ओवर हीटिंग ( Over heating ) से आग की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं। रावतभाटा में मौसम विज्ञान वेधशाला ( meteorology ) के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री तथा न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Read More: गर्मी का कहर: ‘9 जून’ की रोटी कमाने घर से निकले दो मजदूरों की ‘लू’ से मौत, परि‍वार में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे कोटा रोड पर स्थित राणा पुंजा स्टेडियम के सामने सड़क पर खड़े एक ऑटो में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पालिका के दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आधे घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बाद करीब साढ़े नौ बजे फिर से राणा पुंजा स्टेडियम के सामने सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस में आग लग गई।

Breaking: ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 3 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 26 की हालत नाजुक, चीत्कार में बदले खुशियों के गीत

बस में लगी आग से उठता धुआं देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की चपेट में आने से बस चालक की सीट व वायरिंग जल गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। करीब सवा 11 बजे कोटा बैरियर क्षेत्र में खड़ी एक खाली जीप में भी अचानक आग लग गई। इसे भी दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बुझाया। इससे आधे घंटे बाद ही कोटा बैरियर क्षेत्र में भैंसरोडगढ़ मार्ग पर खड़े एक ट्रक में आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने एक घंटे से ज्यादा समय तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

Read More: ठग की बातों से चकराए कम्प्यूटर प्रोफेसर, नहीं बचा पाए अपने खाते की रकम, बिहार से कॉल और महाराष्ट्र में निकाले पैसे

सूखी घास धधकी

इस बीच चारभुजा मुक्तिधाम परिसर में सूखी घास में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को फिर से दौड़ लगानी पड़ी। इसके बाद दमकल प्रभारी राजेश जयपाल, मोहम्मद इस्माइल किशोर, मोहम्मद हनीफ ने आग पर काबू पाया।


यहां उठ गई थी सीसी सड़क

गौरतलब है कि हाड़ौती और आस पास के इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। रविवार को ही कोटा जिले के सुल्तानपुर के पास स्टेट मेगा हाइवे 70 पर कचौलिया के निकट सीसी सड़क का एक हिस्सा डेढ़ फीट ऊपर तक उठ गया था। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने भीेषण गर्मी को इसकी वजह माना है।

Breaking: ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 3 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 26 की हालत नाजुक, चीत्कार में बदले खुशियों के गीत

एक्सपर्ट व्यू…..
वाहन रनिंग कंडीशन में होने से ओवर हीटिंग पर वायरिंग में स्पार्क आदि से आग लग जाती है। इसके अलावा गर्मी में डीजल पेट्रोल टैंक पूरा भरा होने से आयतन बढ़ जाता है। इससे इसमें विस्फोट भी हो सकता है और ओवर हीटिंग से आग भी लग सकती है। गर्मी में फ्यूल वेव अधिक बनने से भी कई मर्तबा आग लग जाती है।
-डॉ. धर्मेन्द्र कुमार जैन, प्रवक्ता मैकेनिकल इंजीनियरिंग, राकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोटा