18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
बाढ़ से खण्डहर हुए आशियाने में 10 दिन बाद जला उम्मीदों का चूल्हा, हौसले की आंच पर सिकी रोटियां
Play video

बाढ़ से खण्डहर हुए आशियाने में 10 दिन बाद जला उम्मीदों का चूल्हा, हौसले की आंच पर सिकी रोटियां

Flood in kota: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जनजीवन को पटरी पर लाने की कोशिशें जारी हैं, कई परिवारों को दो वक्त की रोटी कमाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 23, 2019

कोटा. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ( Flood in kota ) जनजीवन को पटरी पर लाने की कोशिशें जारी हैं, जिनके घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त ( Houses collapsed ) होने से बच गए, उनमें अब चूल्हा जलने लगा है। वहीं आपदा ने जिनसे घरों की छत छीन ली हैं वे अभी भी सदमे में हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा कि जिंदगी की गाड़ी पटरी पर कैसे लौटेगी। एक ओर घर तबाह हो गया और दूसरी ओर रोजगार से भी वंचित हो गए। कई परिवारों को स्थाई आश्रय और दो वक्त की रोटी कमाने के लिए अभी कड़ी मशक्कत करनी होगी।

Watch: तरबूजों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ब्रह्माणी नदी में डूबी, 2 मजदूरों ने तैरकर बचाई जान, चालक उफान में बहा, तलाश जारी

जो परिवार टूटे-फूटे घरों को संवारने में जुटे हैं और इमदाद का जो हौसला मिल रहा है, उससे बस्तियों का माहौल देखकर हरिवंश राय बच्चन की कृति ‘नीड़ का निर्माण फिरÓ की ये पक्तियां याद आ जाती हैं। नाश के दु:ख से कभी दबता नहीं निर्माण का सुख, प्रलय की निस्तब्धता से, सृष्टि का नव गान फिर-फिर, नीड़ का निर्माण फिर-फिर, नेह का आह्वान फिर…।

Read More: खौफनाक मंजर: चंबल की उफनती लहरें किनारे लौटी तो पीछे छोड़ गई तबाही के निशां, तस्वीरों में देखिए विनाशलीला

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, आपदा मंत्री और नगरीय विकास विकास मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद प्रशासन ने भी लगभग सर्वे का काम पूरा कर लिया है। अभी तक ज्यादातर के खाते में बर्तन और कपड़े खरीदने के लिए आपदा राहत विभाग से मिलने वाली 3800 रुपए की राशि ही उनके खाते में जमा हो पाई है। कुछ पीडि़त ऐसे हैं जो सर्वे में बैंक खाते की जानकारी नहीं दे पाए, उनसे बैंक नाम और शाखा का नाम लेकर खाते का पता लगाकर सहायता जाम कराई जाएगी। लगभग सभी जगह बिजली की आपूर्ति बहाल हो गई है। जिन परिवारों ने घर गीला होने के कारण बिजली चालू नहीं करने का अनुरोध किया है, वहां अभी बिजली चालू नहीं की गई है। गुजराती बस्ती में भी इस कारण अंधेरा है। बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार जब भी गीले घर पूरी तरह सूख जाएंगे और परिवार सुरक्षा को लेकर सतुंष्ट होंगे, तब बिजली चालू कर दी जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से रात-दिन सर्वे कार्य जारी है।

Read More: खण्डहर में तब्दील हुए सपनों के आशियानें, तबाही का मंजर देख कांप उठा कलेजा, तस्वीरों में देखिए विनाशलीला…

जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल खुद अपनी निगरानी में सर्वें की सूची तैयार करवा रहे हैं। उप जिला कलक्टर दिवांशु शर्मा को ड्यूटी सर्वे की निगरानी में लगाई हुई है। सर्वे में 11 दल जुटे हैं। शहर में करीब 4 हजार घर प्रभावित होने का प्रारंभिक अनुमान है। अब बाढ़ के पानी के कम होने के साथ शहर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए जो कुछ भी बच गया है, लोग उसे एकत्र करने की कोशिश कर रहे हैं।