17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
तबाही का मंजर! घरों में एक फीट तक जमी मिट्टी, ताश के पत्तों की तरह ढह गए आशियाने
Play video

तबाही का मंजर! घरों में एक फीट तक जमी मिट्टी, ताश के पत्तों की तरह ढह गए आशियाने

स्थिति सामान्य होने के बाद अब लोग घरों में जमा नदी की मिट्टी निकालने में जुटे, दो दिन से बारिश न होने से राहत  
Google source verification

कोटा

•

image

Rajesh Tripathi

•

Aug 17, 2019

सांगोद/कैथून पिछले 48 घंटों से लगातार हुई बारिश से चन्द्रलोही नदी में आए उफान से कस्बे की बूटासिंह कॉलोनी, सुमन विहार, मीरा बस्ती के कई घरों में पानी भर गया और सैकड़ों लोगों को दूसरी जगह शरण लेनी पड़ी। दो सौ लोगों को नगरपालिका के भवन में शरण दी गई है। तीन दिन से इन कॉलोनियों में पानी भरा रहने के कारण घरों में रखा सामान खराब हो गया। इससे लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है। पानी-बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी रही। शनिवार को पानी उतरा तो तबाही का मंजर नजर आया। लोग पीने के पानी के लिए तरस गए। उधर जिला कलक्टर ने बाढ़ से हुए नुकसान के सर्वे के आदेश दे दिया है।

सांगोद कस्बे में तीन दिन तक बारिश से परेशानी झेलने के बाद शनिवार को जनजीवन सामान्य होने लगा है। दो दिन से बारिश का दौर थमने से लोगों को राहत मिली। नदियों में उफान भी कम हो गया। उजाड़ नदी कस्बे की दहलीज को छूकर लौट गई तो परवन व कालीसिंध में भी पानी की आवक कम हो गई। अधिकांश नदी-नालों की रपटों से पानी उतरने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उजाड़ नदी में पानी बढऩे तथा घर व दुकानों में बाढ़ का पानी घुसने की चिंता से लोगों की नींद तक उड़ गई। छांटा की पुलिया के पास से नदी का पानी खेतों में होते हुए कस्बे के दूसरे छोर की बस्तियों तक पहुंच गया। खेतों में बने घर पानी से घिर गए। रात दस बजे बाद नदी का जलस्तर कम होने लगा तो लोगों को राहत मिली।

फिर बढ़ गई परेशानी
जिन घरों व भवनों में नदी का पानी घुसा, वहां एक-एक फीट चिकनी मिट्टी जमा हो गई। उजाड़ की पुलिया पर भी मिट्टी में वाहन चालक फिसलते रहे। मिट्टी साफ करने में लोगों को घंटों तक पसीना बहाना पड़ा। नदी में बहकर आई सारी सडांध मारती गंदगी जहां की तहां रह गई। ऐसे में सुबह से ही पालिका कर्मचारी गंदगी की सफाई में जुटे रहे।

निचली बस्तियों से नहीं निकला पानी, कच्चे घर ढहे
बूंदी जिले में बारिश का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से ही हल्की फुहारें पड़ी। लगातार हो रही बारिश से कई कच्चे घर ढह गए। निचली बस्तियों से पानी नहीं निकला। बलदेवपुरा के निकट फंसे तीन चरवाहों को दोपहर बाद रेस्क्यू करके निकाला गया। बूंदी शहर की आधा दर्जन कॉलोनियों में शनिवार को भी बारिश का पानी जमा रहा। शनिवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में बूंदी में 4, तालेड़ा में 34, केपाटन में 4, इंद्रगढ़ में 23, नैनवां में 64 एवं हिण्डोली में 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।