18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
ट्रक-कार भिड़ंत में गंभीर घायल कॅरियर पाइंट यूनिवर्सिटी के चौथे शिक्षक की भी मौत, शोक में डूबी कोचिंग नगरी
Play video

ट्रक-कार भिड़ंत में गंभीर घायल कॅरियर पाइंट यूनिवर्सिटी के चौथे शिक्षक की भी मौत, शोक में डूबी कोचिंग नगरी

कोटा में गत दिनों सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए कॅरियर पाइंट यूनिवर्सिटी के चौथे शि‍क्षक की भी बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 24, 2019

कोटा. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर केबल नगर की निर्माणाधीन पुलिया पर गत दिनों सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए कॅरियर पाइंट यूनिवर्सिटी के चौथे शि‍क्षक की भी बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले तीन शिक्षकों की मौत हो चुकी है। बुधवार को सहायक प्रोफेसर ललित श्रीवास्तव ने भी निजी अस्पताल में सुबह 11.30 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चारों शिक्षकों की मौत से कोचिंग जगत में मातम छा गया।

Read More: मर गई ममता: पैदा होते ही नवजात को नाले में फेंका, 8 घंटे दर्द से तड़पता रहा लहुलूहान हुआ मासूम

 

विदित रहे, राष्ट्रीय राजमार्ग पर 18 अप्रेल को निर्माणधीन पुलिया के पास टमाटर से भरे ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई थी। इसमें सवार चार शिक्षक घायल हो गए थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि ललीत श्रीवास्तव व आदिल कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 19 अप्रेल को आदिल कुरैशी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं, 24 अप्रेल को ललित भी दुनिया को अलविदा कह गया।

Read More: ट्रक-कार भिड़ंत में गंभीर घायल कॅरियर पाइंट यूनिवर्सिटी के एक और शिक्षक की मौत

गौरतलब है कि आलनिया स्थित कॅरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी में फैकल्टी (शिक्षक) कोटा के डडवाड़ा निवासी अजहरुद्दीन अंसारी (34), श्रीनाथपुरम निवासी आशीष गौतम (36), घंटाघर निवासी आदिल कुरैशी तथा स्टेशन निवासी ललित श्रीवास्तव कार से यूनिवर्सिटी जा रहे थे। इसी दौरान मार्ग में केबल नगर की निर्माणाधीन पुलिया पर कार को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

Read More: ट्रक की टक्कर से कॅरियर पाइंट यूनिवर्सिटी के दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक

ट्रक इतनी तेज गति से चल रहा था कि हादसे के बाद कार ट्रक के साथ करीब सवा सौ फीट दूर तक घिसटती चली गई। इससे कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार सवार चारों शिक्षक बुरी तरह उसमें फंस गए। चारों शिक्षकों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला तथा निजी वाहनों से कोटा के निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। वहां आशीष गौतम व अजहरुद्दीन अंसारी की मौत हो गई थी, जबकि बुरी तरह जख्मी ललित व आदिल को भर्ती किया था। जहां इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गई।