7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
चुनावी प्रतिद्वंदियों ने दिया दोस्ती का संदेश..देखें वीडियो
Play video

चुनावी प्रतिद्वंदियों ने दिया दोस्ती का संदेश..देखें वीडियो

छात्रसंघ चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में डटी छात्राओं ने एक-दूसरे को बांधा फ्रैण्डशिप बैण्ड  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 4 Aug 2018, 7:58 PM IST

कोटा. जेडीबी कॉलेज में संचालित कला, वाणिज्य व विज्ञान कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को उत्साहपूर्वक फ्रैण्डशिप डे मनाया। इस दौरान कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए तैयारी कर रही अलग-अलग गुटों की छात्राओं ने अपने-अपने ढंग से फ्रैण्डशिप डे मनाया। किसी ने केक काटा तो किसी ने पेड़ों को बैण्ड बांधकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। किसी ने झांसी रानी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया तो किसी ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। इसके बाद सभी गुटों की छात्राओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के साथ एकत्र होकर एक-दूसरे के हाथ में फ्रैण्डशिप बैण्ड बांधकर यह संदेश दिया कि…भले ही वह एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। उनमें मुद्दों व विचारधारा का भेद है, लेकिन ‘मन भेदÓ बिल्कुल नहीं है। राजनीति अपनी जगह है और दोस्ती अपनी जगह। चुनाव के नतीजे कुछ भी हों, लेकिन वह कॉलेज में मिली इस दोस्ती को ताउम्र निभाएंगी। पत्रिका