18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में दिनदहाड़े बालिका का अपहरण कर ले जा रहे बाबाओं को लोगों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई, शहर में मचा बवाल
Play video

कोटा में दिनदहाड़े बालिका का अपहरण कर ले जा रहे बाबाओं को लोगों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई, शहर में मचा बवाल

Kidnapping, Human trafficking, Child theft Gang: कोटा में घर से स्कूल के लिए निकली कक्षा 3 की छात्रा का रास्ते में कुछ बाबाओं ने अपहरण का प्रयास किया।  
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 03, 2019

कोटा. डीसीएम क्षेत्र में एसएसएफ चौराहा पर शनिवार सुबह दस बजे घर से स्कूल जा रही कक्षा 3 की 9 वर्षीय छात्रा को तीन बाबाओं ने अपहरण ( Kidnapping ) कर ले जाने का प्रयास किया। आसपास दुकानदारों की नजर पडऩे पर लोगों ने बाबाओं के कब्जे से बालिका को छुड़वाया ( Peoples caught kidnappers ) और तीनों की जमकर धुनाई कर दी। ( mob Beating kidnappers ) इसके बाद इंद्रागांधी नगर पुलिस चौकी में पुलिस ( kota Police ) के हवाले कर दिया। अपहरण ( Kidnapping ) की सूचना पर चौकी के बाहर सैंकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई और बाबाओं को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर चौकी का घेराव कर दिया। सूचना पर उद्योगनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाबाओं को पकड़कर थाने ले आई। बालिका के परिजनों ने थाने में बाबाओं के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

Read More: परीक्षा देने आया छात्र को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ जमकर ‘धो डाला’, लात-घूंसों की कर दी बरसात, कोटा में मचा बवाल

बालिका के पिता ने बताया कि वे एसएसएफ चौराहा के पास ही रहते है। सुबह दस बजे करीब बच्ची आदर्श स्कूल में कोचिंग के लिए जा रही थी। बालिका ने बताया कि वह चौराहा के पास पहुंची ही थी कि तीन बाबाओं ने उसे टॉफी देने का लालच दिया। लेकिन बालिका ने टॉफी नहीं ली। बाबाओं ने उसे पैसे देने व चम्बल गार्डन घुमान का लालच भी दिया, लेकिन वह नहीं मानी तो उन्होंने उसे मारने की धमकी। इसके बाद उनमें से एक बाबा ने उसे गोद में उठा लिया तो वह चिल्लाने लगी। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन पास ही चाय की दुकान पर बैठे कमलेश सुमन व रोहित सुमन सहित आसपास के लोग दौड़े और बाबाओं के चंगुल से बालिका को छुड़ाया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उन्होंने पकड़कर पास ही चौकी में ले जाकर सुपुर्द कर दिया।

Crime Special: सजा से बचने के लिए शातिर माफियाओं ने नाबालिगों में ढूंढी कानून की काट, पुलिस के बांधे हाथ

चौकी के बाहर जमा लोगों की भीड़ बाबाओं को गिरफ्तार करने की मांग कर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची उद्योग नगर थाना पुलिस ने उन्हें पकड़कर जीप से थाने ले आई। बालिका के परिजनों ने बाबाओं के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि अभी रिपोर्ट दी है। मामले की जांच कर रहे है। चौराहा के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जाएंगे।