18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
मां के आंचल में छिपी बेटी पर मौत ने मारा झपट्टा, चलती बाइक पर मासूम की गर्दन कट कर सड़क पर गिरी
Play video

मां के आंचल में छिपी बेटी पर मौत ने मारा झपट्टा, चलती बाइक पर मासूम की गर्दन कट कर सड़क पर गिरी

झालावाड़ जिले में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाइक पर सवार मां की गोद में बैठी मासूम बच्ची सिर धड़ से अलग हो गया।    
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 07, 2019

सुनेल. झालावाड़ जिले में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुनेल-पिड़ावा मार्ग स्थित सेमला के पास बाइक पर सवार मां की गोद में बैठी मासूम बच्ची के गले में लिपटा दुपट्टा बाइक की चैन में फंस गया। तेज झटके के साथ दम्पति बाइक से नीचे गिर पड़े और इसी के साथ बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया। यहां से गुजर रहे राहगीर खौफनाक मंजर देख सहम उठे। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। और घायलों को तुरंत सुनेल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू की।

Read More: बहन को जामना पहनाने जा रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, चीतकार में बदले खुशियों के गीत

थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि भवानीमंडी निवासी अजीत सिंह पत्नी परमजीत कौर व 5 वर्षीय बेटी गुनगुन के साथ बाइक से जीरापुर से भवानीमंडी जा रहे थे। इसी दौरान बच्ची का दुपट्टा बाइक की चैन में आ गया। अचानक तेज झटके के साथ बाइक सवार दम्पति सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच बालिका को फांसी लग गई और बेटी के गले में फंसा दुपट्टा निकालने के प्रयास करने के दौरान बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पंहुची। इस दौरान घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। शव को सुनेल चिकित्सालय मे लाया गया जंहा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया।