
कोटा. मुख्यमंत्री विशेष कोचिंग योजना के अन्तर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों में रहने वाले होनहार विद्यार्थियों को अब मेडिकल और इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए नि:शुल्क कोचिंग कराई जाएगी। इसके लिए शिक्षा नगरी के दो प्रमुख कोचिंग संस्थानों को चुना गया है। दरअसल सरकार सुपर 30 (Super 30) की तर्ज पर कोटा में सुपर 100 शुरू करने का कदम उठा रही है।
JEE Advanced Victory Celebration : सफलता
को मिला सम्मान तो खुशियों से झूम उठे परिवार…
विभाग के उपनिदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल ने बताया कि 10वीं क्लास में 75 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले तथा विज्ञान विषय के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। शहर के एलन (ALLEN) व रेजोनेंस कोचिंग ( Resonance ) संस्थानों के माध्यम से 100-100 बच्चों को यह कोचिंग करवाई जाएगी। यह योजना सिर्फ कोटा जिले के लिए ही शुरू की गई है।
छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
इधर छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत जिले भर में 21 छात्रावासों में रिक्त सीटों पर बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। तोषनीवाल के अनुसार जिले में कक्षा 6 से 12वी तक के विद्यार्थियों के लिए 15 छात्रावास हैं। इनमें कुल 795, कक्षा 6 से 12 तक 4 बालिका छात्रावास हैं। इनमें 206 सीटें हैं। कॉलेज स्तर की छात्राओं के लिए 2 छात्रावासों में 165 बालिकाओं की सीटें हैं। कुल मिलाकर 21 छात्रावासों में 1185 विद्यार्थी रह कर अध्ययन कर सकते हैं। छात्रावासों की इन कुल सीटों में से रिक्त सीटों के अनुसार ही प्रवेश मिलेगा।