6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
हाथ में बेस बॉल, सरिया लेकर आए और कर गए कानून व्यवस्था को तार तार…
Play video

हाथ में बेस बॉल, सरिया लेकर आए और कर गए कानून व्यवस्था को तार तार…

अपराधियों से शहरवासी खौफजदा, पुलिस के इकबाल की धज्जियां उड़ा रहे अपराधी
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

May 14, 2019


कोटा. शहर में अपराधियों के हौंसले सातवें आसमान पर हैं। अपराधी एक के बाद एक संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को दम्पती पर जानलेवा हमले ने शहर के हर शख्स को हिलाकर रख दिया, लेकिन इसके बावजूद अब तक इस मामले में चार दिन बीतने के बाद पुलिस के हाथ खाली है। वहीं कुछ लोगों ने महावीर नगर थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन गाडिय़ों के शीशे फोड़ दिए। सरियों व डंडो से लैस बाइक सवार बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया और कांच तोड़े।

मंत्री के शहर में अतिक्रमी भारी ! न्यास के दस्ते पर पथराव, उल्टे पैर भागे..आधा दर्जन घायल.. देखिये वीडियो

अपराधियों की बात अलग इन्हें धर दबोचने का जिम्मा जिन पुलिसकर्मियों पर है। वे ही अपराध करने में पीछे नहीं है। शहर में ही मंगलवार को पुलिस कांस्टेबल ने एक जने को जान से मारने की धमकी दे डाली। तो पुलिसकर्मी व उसके सेवानिवृत पुलिसकर्मी ने मिलकर 72 लोगों को जमीन न होते हुए भी भूखंड बेच कर 3 करोड़ का घोटाला कर डाला और पुलिस तीन साल में भी जांच पूरी नहीं कर पाई। पुलिस की इस कछुए को लजाने वाली चाल ने ही अपराधियों को शह दे रखी है।

 

सोशल मीडिया पर आर्मी ऑफिसर बनकर दो को बनाया शिकार…लाखो की ठगी..ऐसे लगाई चपत