17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Heavy Rain: हाड़ौती में बारिश ने बरपाया कहर, 11 परिवारों की खुशियां तबाह कर गया पानी, पर्व पर छाया मातम
Play video

Heavy Rain: हाड़ौती में बारिश ने बरपाया कहर, 11 परिवारों की खुशियां तबाह कर गया पानी, पर्व पर छाया मातम

Heavy Rain, Rain Incident: देश में जब आजादी का जश्न मनाया रहा था, तब हाड़ौती में भारी बारिश कहर बरपा रही थी।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 17, 2019

कोटा. देश में जब आजादी का जश्न मनाया रहा था, तब हाड़ौती में भारी बारिश ( Heavy Rain ) कहर बरपा रही थी। लगातार बारिश काल बनकर लोगों पर टूट पड़ी। संभाग में 11 परिवारों में आजादी ( independence day ) व रक्षा बंधन ( Raksha Bandhan festival ) का पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। जहां उल्लास व उमंग होना था वहां गम का माहौल हो गया। किसी का भाई, बेटा तो किसी के सिर पर पिता का साया उठ गया। ( Rain Incident ) बारिश ने कभी भुलाया नहीं जा सकने वाला दर्द दे गई।

Heavy Rain: जयपुर जाने की जल्दी में चंबल में बह गए मां-बेटे, कोटा से सवाईमाधोपुर तक तलाश जारी

11 लोगों की जिंदगी लील गई बारिश
कोटा के साजीदेहड़ा नाले में बहने से एक युवक की मौत हो गई। चम्बल नदी में बही मां और बेटी का दूसरे भी दिन भी पता नहीं चला है। सुल्तानपुर में भी नाले में बहने से एक बालिका की मौत हो गई। वहीं आवां में खाळ में बहने से एक बालिका की मौत हो गई।

Read More: मातम में बदली राखी की खुशियां, भड़का प्रताप में डूबे दो भाइयों की दर्दनाक मौत, बहनों की चित्कार से कांप उठा कलेजा

बारां के शाहाबाद उपखंड क्षेत्र में पानी में बहने से दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई। अन्ता निवासी रीना (8) सांगोद क्षेत्र की एक नदी में बह गई। अटरू कस्बे के गायत्री नगर निवासी दया कुमारी (8) की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं शाहाबाद क्षेत्र के सिलोरा गांव निवासी मानसिंह सहरिया (27) की भी पानी में डूबने से मौत हो गई। उधर, झालावाड़ में बारिश जनित हादसों में पांच लोगों की जानें चली गई।

BIG News: कमरे से बाहर कदम रखते ही मासूमों पर टूट पड़ा काल, बड़े भाई की दर्दनाक मौत, छोटे की हालत गंभीर, मातम में बदली पर्व की खुशियां

ऐसे मचाया बारिश ने कहर
गुरुवार को भारी बारिश होने से कोटा की चन्द्रलोई नदी में उफान आने से कैथून कस्बे में बाढ़ आ गई। नदी में देर रात अधिक पानी आने पर हालात बेकाबू हो गए और सेना को बुलाना पड़ा। सेना व अन्य बचाव दलों ने रेस्क्यू कर करीब 700 लोगों को सुरक्षित निकाला। शुक्रवार को भी कैथून में बाढ़ के हालात बने रहे। बूंदी, बारां और झालावाड़ में भी भारी बारिश हुई। चम्बल, कालीसिंध, पार्वती, उजाड़, चन्द्रलोई नदियां उफान पर आ गई। इससे रास्ते बंद हो गए।

Read More: उफनती नदी के साथ सेल्फी ले रहा युवक काली सिंध में बहा, कोटा से पहुंची रेस्क्यू टीम, तलाश जारी

कैथून की चन्द्रलोई नदी ने शाम चार बजे ने सीमाएं लांघना शुरू कर दिया। देखते ही देखते नदी का पानी कस्बे में घुस गया और सात बजे से आधा कस्बा पानी में डूब गया। शाम को पानी भराव की समस्या को देखते हुए एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीम तैनात कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।