
कोटा. हाड़ौती में 7 घंटे से झमाझम बारिश ( Heavy Rain ) का दौर जारी है। चंबल और मेज नदी उफान पर है। ( Chimbal river & Mej River ) कोटा बैराज व बूंदी के गुढा बांध के 4-4 गेट खोल पानी की निकासी की गई है। ( Four gates opened of Kota Barrage ) यहांं मंगलवार रात 12.35 बजे से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो तड़के तक जारी रहा। इसके बाद बुधवार सुबह 6 बजे फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो लगातार अभी तक जारी है। बादलों की गर्जना के साथ कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। सुबह लोगों की नींद खुली तो चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दिया।
weather update : 10 साल में पहली बार कोटा में आई वो खौफनाक रात, मंजर याद आया तो कांप उठी रूह
सड़कों पर करीब 1 फीट पानी रहा। वहीं, शहर की कई कॉलोनियां तालाब में तब्दील हो गई। ( colonies submerged ) जवाहर सागर बांध ( Jawahar Sagar Dam ) में लगातार पानी की आवक होने चंबल नदी उफन गई ( Chimbal river Overflow ) और 4 गेट खोलकर 9916 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। जबकि जवाहर सागर बांध से 7088 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। इससे नाले भी उफन गए। इससे विज्ञान नगर, संजय नगर, उडिय़ा बस्ती, सब्जीमंडी, महावीर नगर विस्तार योजना, केशवपुरा संतोषी नगर, बोरखेड़ा सहित कोटा के कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कों व कॉलोनियों में डेढ़ से दो फीट भर गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र अरण्डखेड़ा में नागोड़ नाले में उफान आने से खेतों में पानी भर गया।
WATCH: कोटा में तेज बारिश से उफनी चंबल, बैराज के खोले 4 गेट, 19 हजार क्यूसेक पानी की निकासी
इधर, बूंदी जिले में गुढा बांध के चार गेट खोले गए। सभी गेट 3 फीट ऊपर तक खोले गए। वहीं, मेज नदी में पानी की जबरदस्त आवक होने से उफान पर है। जिले में बारिश का दौर लगातार जारी। गुढा बांध की भराव क्षमता 34.50 फीट है। झालावाड़ में भी बारिश का दौर लगातार जारी है। यहां सुबह 9.30 बजे से तेज बारिश शुरू हुई जो बुधवार 12 बजे तक जारी है। इसके चलते नालो में उफान आ गया सड़कों पर पानी बह निकला।
Raad More: कोटो में तेज बारिश से चंबल, कालीसिंध व उजाड़ नदी उफान पर, पार्वती में उतरा पानी, खेत लबालब
नदी नाले उफने, खेत लबालब
बारिश होने से नदी-नाले उफान पर आ गए। जिले में कई खेत लबालब हो गए। बस्तियों में घरों में पानी घुस गया। चंबल नदी में पानी की अच्छी आवाक हो रही है। नाले भी उफान पर है। ग्रामीण अंचल में कई गांवों का मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है। सुल्तानपुर क्षेत्र में मारवाड़ा चौकी का रेलवे नाला उफन गया। कोटा-श्योपुर स्टेट हाइवे-70 कुछ समय के लिए बंद रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।