3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
watch: कोटा में लगातार 8 घंटे से झमाझम बारिश जारी, नदी-नाले उफने, सड़कें दरिया और कॉलोनियां बनी तालाब
Play video

watch: कोटा में लगातार 8 घंटे से झमाझम बारिश जारी, नदी-नाले उफने, सड़कें दरिया और कॉलोनियां बनी तालाब

Heavy Rain: कोटा में मंगलवार रात 12.35 बजे से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो तड़के तक जारी रहा।
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Aug 14, 2019

कोटा. कोटा में मंगलवार रात 12.35 बजे से झमाझम बारिश ( Heavy Rain ) का दौर शुरू हुआ जो तड़के तक जारी रहा। इसके बाद बुधवार सुबह 6 बजे फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो लगातार जारी रहा। बादलों की गर्जना के साथ कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। सुबह लोगों की नींद खुली तो चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दिया। सड़कों पर करीब 1 फीट पानी रहा। वहीं, शहर की कई कॉलोनियां तालाब में तब्दील हो गई। ( colonies submerged )

weather update : 10 साल में पहली बार कोटा में आई वो खौफनाक रात, मंजर याद आया तो कांप उठी रूह

बारिश होने से नदी-नाले उफान पर आ गए। ( Chimbal river Overflow ) जिले में कई खेत लबालब हो गए। बस्तियों में घरों में पानी घुस गया। चंबल नदी में पानी की अच्छी आवाक हो रही है। नाले भी उफान पर है। ग्रामीण अंचल में कई गांवों का मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है। सुल्तानपुर क्षेत्र में मारवाड़ा चौकी का रेलवे नाला उफन गया। कोटा-श्योपुर स्टेट हाइवे-70 कुछ समय के लिए बंद रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

WATCH: कोटा में तेज बारिश से उफनी चंबल, बैराज के खोले 4 गेट, 19 हजार क्यूसेक पानी की निकासी

खेत बने तालाब
मंगलवार रात से जारी बारिश से बुधवार सुबह क्षेत्र के कई खेत तालाब बन गए। रात बारह बजे बाद शुरू हुआ बारिश का दौर अल सुबह तक जारी रहा। बारिश से दूर-दूर तक खेतों में पानी नजर आया। निचली बस्तियों व खेतों में बने कई घरों में पानी भर गया।