
झालावाड़. चौमहला. झालावाड़ जिले में रविवार देर रात से ही झमाझम बारिश का दौर सोमवार सुबह तक जारी रहा। लगातार बारिश से नदी-नालों में उफान आ गया। भीमसागर बांध के दो गेट खोलकर भारी मात्रा में पानी की निकासी की जा रही है। गंगधार उपखण्ड क्षेत्र में तेज सोमवार सुबह दस बजे तक बारिश का दौर जारी रहा।
चौमहला कस्बा जलमग्न हो गया। यहां दिल्ली-मुम्बई रेलवे मार्ग पर पानी भर गया। रेलवे प्रशासन ने यहां ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। ट्रेक पर खड़ी ट्रेनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। यहां रेलवे फाटक के पास बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं, घरों में पानी घुस गया। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
चौमहला कस्बे के कोल्वी रोड, रेलवे फाटक बाहर सड़क पर तीन फीट पानी भरा हुआ है। मां दुर्गा व शिव मंदिर जलमग्न हो गए। लगातार बारिश से अधिकांश फसलें भी नष्ट होने के कगार पर है। तहसील सूत्रों के अनुसार सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घण्टे में 62 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई।
BIG News: एचआरडी मंत्री का बड़ा बयान: अब आइएएस बनने से भी कठिन होगा शिक्षक बनना
पिड़ावा में रविवार रात से ही हो रही लगातार तेज बारिश से चवली नदी व पीलिया खाल उफन गई है। वहीं, सुनेल में अरनिया मार्ग पर स्थिति तिरूपति नगर कॉलोनी में बारिश से सड़कों पर पानी भरा हुआ है।