17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में लगातार 5 दिन तेज बारिश से बिगड़े हालात, कॉलोनियों में 7 फीट पानी, लोग घरों में कैद, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
Play video

कोटा में लगातार 5 दिन तेज बारिश से बिगड़े हालात, कॉलोनियों में 7 फीट पानी, लोग घरों में कैद, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

Heavy rain, flood in kota, Rivar's Overflow: कोटा में लगातार पांच दिन से हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कॉलोनियों में 7 फीट पानी भर गया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 28, 2019

कोटा. हाड़ौती में इन्द्रदेव ऐसे मेहरबान हुए कि संभाग की पांच बड़ी नदियां उफन गई। ( Rivar’s Overflow ) बुधवार शाम से शुरू हुआ झमाझम बारिश ( Heavy Rain ) का दौर पांचवे दिन सोमवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा। इससे नदि-नालों में उफान आ गया। ( flood in kota Division ) बारां-बूंदी के दर्जनों गांव टापू बन गए ( village Became island ) तो खातौली-श्योपुर, इटावा-सवाईमाधोपुर मार्ग, नमाना-बरूंधन, श्यामू-नमाना व बूंदी-नमाना मार्ग बंद हो गए। वहीं, कोटा की सड़कें दरिया बन गई और कॉलोनियां जलमग्न हो गई। ( heavy rain in kota Division ) शहर की देवली अरब व कैथून रोड स्थित कॉटिल्य नगर कॉलोनियों में 7 फीट पानी भर गया। लोग घरों में कैद हो गए। प्रशासन की सूचना पर एनडीआरएफ टीम प्रभावित इलाकों में पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। एनडीआरएफ ने मोर्चा संभालते हुए कॉलोनियों में बोट के माध्यम में घरों में कैद लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Read More: हाड़ौती में लगातार 11 घंटे से झमाझम बारिश, कोटा की सड़कों पर 3 फीट पानी, बारां में बाढ़ जैसे हालात, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मकानों में भरा नाले का गंदा पानी
शहर के अनन्तपुरा व बराड़ा बस्ती, प्रेम नगर प्रथम, जवाहर नगर, पुलिस लाइन क्वार्टर, देवली अरब, कौटिल्य नगर, साजीदेहड़ा बस्ती, चंबल गार्डन बस्ती, सब्जीमंडी, घंटाघर, रेलवे स्टेशन स्थित बस्तियों व कॉलोनियों में सड़कों व नाले का गंदा पानी भर गया। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

BIG News: तेज बारिश से उफनी हाड़ौती की 5 बड़ी नदियां, दर्जनों गांव बने टापू, राजस्थान से मध्यप्रदेश तक रास्ते हो गए बंद

लोकसभा अध्यक्ष ने जिला कलक्टर को दिए निर्देश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में भारी बारिश से प्रभावित इलाकों की जानकारी लेकर कोटा कलक्टर से वार्ता की और कॉलोनियों व बस्तियों में भरे पानी की निकासी व लोगों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए। बिरला कोटा व बूंदी जिले में बारिश के बाद उत्पन्न हुए हालातों की लगातार जानकारी लेते रहे। उन्होंने प्रशासन को प्रभावित लोगों की तुरंत मदद करने के निर्देश दिए।

Read More: कोटा में लगातार 10 घंटे से झमाझम बारिश, नदी-नाले उफने, स्कूल की दीवार ढही, सड़कें-कॉलोनियां बनी दरिया

युवक को लगा बिजली का तेज झटका, आईसीयू में भर्ती
सूरसागर बस्ती में घरों में घुटनों तक पानी भर गया। इसी दौरान युवक को बिजली को जोरदार करंट लग गया। इससे वह अचेत हो गया। परिजनों ने उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।