18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
हाड़ौती में झमाझम बारिश से उफनी मेज नदी, 7वें दिन भी बंद रहे रास्ते, परवन नदी की रपट पर 4 फीट पानी
Play video

हाड़ौती में झमाझम बारिश से उफनी मेज नदी, 7वें दिन भी बंद रहे रास्ते, परवन नदी की रपट पर 4 फीट पानी

Heavy rain: हाड़ौती में शनिवार को कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। बूंदी की मेज नदी उफान पर आ गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 04, 2019

कोटा . हाड़ौती में शनिवार को हरियाली तीज पर कई जगहों पर कहीं तेज तो कहीं बौछारे गिरी। ( Heavy Rain ) कोटा शहर में सुबह से मौसम खुला रहा और धूप रही। दोपहर ढाई बजे बाद स्टेशन क्षेत्र में करीब आधा घंटे जमकर बारिश हुई। ( Heavy rain in kota ) हालांकि लोग उमस से परेशान रहे। इससे पहले शुक्रवार रात को रिमझिम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

weather update : 10 साल में पहली बार कोटा में आई वो खौफनाक रात, मंजर याद आया तो कांप उठी रूह

वहीं जिले के सुल्तानपुर में दोपहर बाद तीन बजे से आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। मोईकला में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। रावतभाटा में शनिवार दोपहर दो बजे बद से सवा घंटे तक तेज बारिश हुई। सांगोद व इटावा में बादल छाए रहे और लोग उमस से परेशान रहे। बूंदी जिले के कुछ स्थानों पर सुबह बौछारें पड़ी। इसके बाद दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। मेज नदी ( Mej Rivar ) में उफान के चलते गेण्डोली-झालीजी का बराना मार्ग शनिवार को सातवें दिन भी बंद रहा। सुबह 8 बजे तक बीते चौबीस घंटे में बूंदी में 5, हिण्डोली में 10, इंद्रगढ़ में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। झालावाड़ में बादलों की आवाजाही रही। आवर पगारिया क्षेत्र में शनिवार शाम को एक घंटे तेज बरसात होने से लोगों को उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 24 रहा।

WATCH: कोटा में तेज बारिश से उफनी चंबल, बैराज के खोले 4 गेट, 19 हजार क्यूसेक पानी की निकासी

बारां जिले में शनिवार को बारिश का दौर थम गया। दोपहर में कुछ देर धूप भी निकली, इससे लोगों को राहत भी मिली, लेकिन गर्मी व उमस का जोर रहा। सुबह आठ बजे बीते चौबीस घंटे में जिले में सर्वाधिक 52 मिमी बारिश किशनगंज तहसील मुख्यालय पर दर्ज की गई। बारां में 16, अटरू में 45, छबड़ा में 24, छीपाबड़ौद में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई। पार्वती पिकअप वियर पर 2 फीट व परवन पिकअप वियर पर 4 फीट की चादर चल रही है।