18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
BIG News: कोटा में तेज धूप ने बचा ली 40 लोगों की जान, नहीं तो हो जाता अनर्थ…
Play video

BIG News: कोटा में तेज धूप ने बचा ली 40 लोगों की जान, नहीं तो हो जाता अनर्थ…

electricity Incident: कोटा में तेज धूप ने 15 परिवारों के करीब 40 लोगों की जान बचा ली।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 22, 2019

कोटा. गणेशपुरा में मकानों के ऊपर से होकर गुजर रही 33 केवी की हाइटेंशन विद्युत लाइन का एक तार ( High-tension electric wire ) दोपहर में टूटकर अचानक घरों पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि तेज धूप के चलते लोग अंदर बैठे थे, इसीलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। लाइनमैन ने पावर हाउस फोन कर बिजली बंद करवाई, तब जाकर लोगों को राहत मिली।

Read More: राजस्थान के बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: परफार्मेंस नहीं सुधरी तो रुक जाएगा प्रमोशन

धाकडख़ेड़ी स्थित गणेशपुरा में घनी आबादी के ऊपर से ही कैथून जाने वाली 33 केवी की हाइटेंशन लाइन ( 33 KV high tension Electricity lines ) गुजर रही है। भाजपा किसान मोर्चा के देहात जिला उपाध्यक्ष महावीर सुमन ने बताया कि दोपहर को हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर 15 मकानों पर जा गिरा। ( High-tension electric wire breaks ) गनीमत रही कि तेज धूप होने के कारण लोग घरों के बाहर नहीं थे। इससे इन 15 परिवारों के करीब 40 लोग हादसे के शिकार होने से बच गए।

Read More: बड़ी खबर: कैरी के बदले बुजुर्ग को मिली दर्दनाक मौत, कैसे पढि़ए खबर

उन्होंने बताया कि लोगों की जान का खतरा देख इस लाइन को शिफ्ट करने की मंजूरी मिलने के बाद यूआईटी ने करीब 15 खंभे तो गाढ़ दिए, लेकिन विधानसभा चुनावों के बाद अचानक काम बंद कर दिया। इसके बाद तार शिफ्ट होने का काम पिछले छह महीने से लटका हुआ है। क्षेत्रीय लोग यूआईटी के अधिकारियों से लेकर ठेकेदार तक से कई बार गुहार लगा चुके, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ।

Read More: बिजली चोरी रोकने गए विद्युतकर्मी पर बाप-बेटे ने किया जानलेवा हमला, फीडर इंचार्ज के चेहरे पर मारा चाकू

सुमन ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे तेज आवाज के साथ अचानक हाइटेंशन लाइन का एक तार टूट कर घरों पर गिर पड़ा। लाइन मैन को फोन कर बिजली बंद करवाई, लेकिन उसके बाद भी जेवीवीएनएल की ओर से टूटे हुए तार को हटाने कोई नहीं आया। इससे लोगों में खासा आक्रोश है। वहीं यूआईटी के जेपी शर्मा और गौरव गुप्ता को इस घटना की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने लाइन शिफ्ट करने में दिलचस्पी दिखाने की बजाय लोगों की बातों को अनसुना कर दिया।