18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
झुग्गी झौंपड़ी से लेकर आलीशान मकानों में बेखौफ चलता सट्टा बाजार, माफिया बोले-बेधड़क खेलों, गारंटी है नहीं आएगी पुलिस
Play video

झुग्गी झौंपड़ी से लेकर आलीशान मकानों में बेखौफ चलता सट्टा बाजार, माफिया बोले-बेधड़क खेलों, गारंटी है नहीं आएगी पुलिस

पत्रिका स्टिंग: झुग्गी झौंपड़ी से लेकर आलीशान मकानों में बेखौफ चलता सट्टा बाजार, माफिया बोले-बेधड़क खेलों सट्टा, गारंटी है नहीं आएगी पुलिस।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 13, 2019

कोटा. शहर में करीब हर कॉलोनी, हर इलाके में अपराधियों के ठिकाने पनप रहे हैं। जिन मोहल्लों में यह सब चल रहा है, वहां रहने वाले लोग खासे परेशान हैं। किसी की हिम्मत नहीं होती अपराधियों के सामने बोलने की। शहर भर में सट्टे और जुए के ठिकाने चल रहे हैं। वहां अवैध शराब का भी इंतजाम है।

Read More: खुलासा: ऑनलाइन हुआ सट्टे का धंधा, मोबाइल एप और विदेशी वेबसाइटों से हो रहा करोड़ों का कारोबार, पढि़ए कैसे चलता है सट्टा बाजार

 

इन इलाकों के लोगों ने कई बार पुलिस को शिकायत की, स्थानीय थाने की पुलिस ने इनकी एक नहीं सुनी। लोग कहते हैं, पुलिस वाले खुद इन ठिकानों पर आते जाते रहते हैं। ऐसे में वे क्या कार्रवाई करेंगे। समझ सकते हैं। पत्रिका ने लोगों की शिकायत के आधार पर ऐसे ठिकानों की पडताल की। संजय नगर में तो नगर विकास न्यास के पार्क पर ही ऐसे लोगों का कब्जा है।यूआईटी के पार्क पर कब्जा कर चला रखी अवैध गतिविधियां

BIG News: कोटा पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, आईपीएल मैच पर 538 करोड़ का सट्टा पकड़ा

संजय नगर में उडिय़ा बस्ती में नाले के सहारे रेलवे लाइन की ओर यूआईटी ने पार्क बनाकर उसमें गेट लगा दिया था। कुछ समाज कंटकों ने इस पार्क पर कब्जा कर लिया ओर अवैध गतिविधियां शुरू कर दी। एक टेंट वाले ने टेंट का सामान पार्क में रख दिया और लोहे की एंगल गाड़ दी। इसी पार्क की दीवार के सहारे रेलवे लाइन की ओर लम्बी चौड़ी टापरी बनाकर अवैध जुए सट्टे का धंधा चला रखा है।

Read More: सट्टा खेलने से पहले सटोरियों को लेनी होती है 4 तरह की मेम्बरशिप, ढाई लाख तक है सट्टा कम्पनियों की फीस

इस टापरी में बैठकर दिनभर जुआ सट्टा खेलने वालों का तांता लगा रहता है। यहां आने वाले लोगों की पार्किंग भी पार्क के अंदर की जाती है। पार्क के अन्दर व आस पास दिनभर लोग बैठकर शराब पीते रहते है। लड़ाई झगड़ा आम बात है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में कब्जे व अवैध गतिविधियों की जानकारी न्यास में भी दे रखी है लेकिन न्यास प्रशासन चुप बैठा है। इलाके की महिलाएं इससे परेशान हैं।

BIG News: बहन ने चादर ओढ़ सो रहे जीजा को समझा भाई, पेट्रोल डाल लगा दी आग, शादी के घर में मचा कोहराम

 

आलीशान मकान में चलता है सट्टा
विज्ञान नगर विस्तार योजना में पानी की टंकी के आगे गली में दुमंजिला मकान में दिनभर जुए सट्टे चलता है। मकान के बाहर तीन चार युवक खड़े रहते है, जो भी जुआ सट्टा खेलने आता है उसे मकान में भेजकर मुख्य द्वार पर ताला लगा देते है। मकान में अन्दर जाने वालों के मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक गैजेट बाहर ही रखवा लिए जाते हैं।