18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
दुल्हन अपहरण केस:आंदोलनकारियों ने सड़क पर शव रख सीएडी सर्किल किया जाम, सरकारी नौकरी और 10 लाख मुआवजे पर अड़े
Play video

दुल्हन अपहरण केस:आंदोलनकारियों ने सड़क पर शव रख सीएडी सर्किल किया जाम, सरकारी नौकरी और 10 लाख मुआवजे पर अड़े

Kota News, Kota Crime News, Bride Kidnap Case: शहर में बंदूक की नोक पर दुल्हन के अपहरण करने का मामला तूल पकड़ा ही जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी और 10 लाख का मुआवजा को लेकर सैंकड़ों लोगों ने सीएडी चौराहे पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 29, 2019

कोटा. शहर में बंदूक की नोक पर दुल्हन के अपहरण करने का मामला ( kota Bride Kidnap Case ) तूल पकड़ा ही जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी और 10 लाख का मुआवजा समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सैंकड़ों लोगों ने सीएडी चौराहे पर प्रदर्शन ( peoples Protest on CAD Circle ) कर जाम लगा दिया। आंदोलनकारियों ने दुल्हन के पिता का शव सड़क पर रख प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ( Traffic jam ) राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा, ( BJP ) बजरंग दल ( bajrang dal ) व विहिप ( Vishva Hindu Parishad ) कार्यकर्ता भी कूद पड़े। लोगों का आक्रोश देखते हुए जिला प्रशासन ने भी शहर में भारी पुलिस ( Police ) बल तैनात कर दिया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर वासुदेव मालावत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी पहुंच गए हैं। मृतक के परिजनों और आंदोलनकारियों के साथ बातचीत शुरू की है। मृतक की पत्नी भी बैठक में शामिल है।

Read More: सीकर के बाद कोटा में दुल्हन का अपहरण: पुलिस के पुलिस के रवैये से दुखी पिता की सदमे से मौत, सड़कों पर उतरे लोग

5 मांगे पूरी करो नहीं तो रात-दिन जाम
आंदोलनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि पांच सूत्रीय मांगें पूरी नहीं की गई तो जाम भी नहीं हटाया जाएगा। रात-दिन लगातार जाम लगा रहेगा। सड़क पर ही महापड़ाव डाल दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। चेतावनी के बाद पुलिस व प्रशानिक आला अधिकारी सीएडी पहुंचे और पुलिस उपाधीक्षक प्रथम के कार्यालय में मृतक के परिजनों व आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत शुरू की। मृतक के परिजन व उनके समर्थकों ने परिवार के एक बच्चे को सरकारी नौकरी व 10 लाख का मुआवजा और अपहर्ता की गिरफ्तारी सहित पांच मांगें रखी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी पांचों मांगे पूरी नहीं होगी तब तक जाम नहीं हटाएंगे। वहीं संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर रास्ता जाम है । सड़क पर मृतक का शव रखा हुआ है। सरकार और प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी हो रही है। जगह-जगह भारी पुलिस लवाजमा तैनात है।

Read More: दुल्हन अपहरण केस: पिता की मौत के बाद कोटा में मचा बवाल, अंतिम संस्कार नहीं करने की चेतावनी से हिला पुलिस-प्रशासन

जाम में फंसे राहगीर
आंदोलनकारियों द्वारा सीएडी चौराहे पर जाम लगाए जाने से सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक जाम हो गया। एयरोड्रम सर्किल से गुजरने वाले वाहन सीएडी के रास्ते में बूरी तरह फंस गए। गर्मी व उमस में लोग जाम में फंसे रहे।