
कोटा. कैथून थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को टै्रक्टर-टॉली ( tractor-Bike accident ) से कुचल कर दो ममेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही अपने परिवार के एकलौते चिराग थे। हादसे के बाद एमबीएस चिकित्सालय ( MBS Hospital ) व मोर्चरी के बाहर परिजनों को क्रंदन गूंजता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ( police ) ने पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के छोटा सोगरिया निवासी विक्की (19) अपनी बुआ के लड़के लाखेरी निवासी निशान्त (17) के साथ बाइक से एक निजी चिकित्सालय से नेत्र की जांच करवाकर छोटा सोगरिया लौट रहे थे। जगन्नाथपुरा पुलिया के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक ( Bike Accident ) को जोरदार टक्कर मारी दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर व शरीर पर कई चोंटे आई व खून आ गया। इससे घटनास्थल पर खून ही खून हो गया। दोनों को एम्बुलेंस से एमबीएस चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हर किसी की छलकी आंखें
घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम रूम पर पहुंच गए। जहां मृतकों के पिता का क्रंदन देख उन्हें ढांढस बंधाने वालों की आंखें छलक उठी। दोनों परिवारों ने अपने एकलौते जवान बच्चे खोए थे। ऐसे में किसी को उन्हें समझाने के लिए शब्द नहीं मिल रहे थे। परिजनों ने बताया कि दोनों अभी स्कूल में पढ़ रहे थे।