
कोटा. अजमेर के युवा वतन की खातिर मर मिटने को आतुर बैठे हैं। जबकि बारां, कोटा और चित्तौडगढ़़ जैसे जिलों के युवाओं का जोश लगातार ठंडा पड़ता जा रहा है। आलम यह है कि सेना में भर्ती ( Indian army Recruitment 2019 ) होना तो दूर इसके लिए आवेदन करने तक को तैयार नहीं है। बारां से लेकर अजमेर ( Ajmer ) तक के आठ जिलों की भर्ती का जिम्मा संभाल रहा सेना भर्ती कार्यालय कोटा ( Army Recruiting Office kota ) सड्डी जिलों में जोश जगाने में जुटा है।
कोटा स्थित सेना भर्ती कार्यालय (Army Recruiting Office ) हाड़ौती के चारों जिलों कोटा, बारा, बूंदी और झालावाड़ समेत चित्तौडगढ़़, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर जिलों के युवाओं के लिए सेना भर्ती रैलियां आयोजित करता है। इस बार सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक क्लर्क एवं स्टोर कीपर और सैनिक ट्रेड्समैन समेत छह पदों के लिए 20 से 29 जुलाई तक भीलवाड़ा में भर्ती रैली आयोजित कर रहा है।
Read More: कोटा में सुबह 6 बजे विजिलेंस ने छापा मार पकड़े 192 बिजली चोर, वसूला 26.95 लाख जुर्माना
निदेशक सेना भर्ती कर्नल एपीएस पटवाल ने बताया कि इस बार तहसील आधार पर भर्ती रैली आयोजित की गई है। ताकि पता चल सके किस तहसील के युवाओं में सेना भर्ती को लेकर ज्यादा क्रेज है। कहां उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। आठों जिलों की बात करें तो अजमेर की किशनगढ़ तहसील से सबसे ज्यादा 1837 युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया है। जबकि राजसमंद की कुंभलगढ़ तहसील से सबसे कम 16 ही आवेदक आए। जिलेबार आंकड़ा निकाला तो सबसे ज्यादा अजमेर के युवाओं में सेना में भर्ती होने का क्रेज देखने को मिला। इस जिले के 11,151 युवा भीलवाड़ा भर्ती में शामिल हो रहे हैं।
Read More: बड़ी खबर: शहंशाह और सुल्तान के लिए राजस्थान के 14 गांवों को खाली करवाने में जुटी सरकार
यह रहेगा भर्ती शिड्यूल
भर्ती रैली की शुरुआत 20 जुलाई से होगी। बारां और बूंदी से आवेदकों की संख्या कम होने से दोनों जिलों की भर्ती एक दिन की जाएगी। रात दो बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और सुबह चार बजे से दौड़ आदि फिकिजल टेस्ट कराए जाएंगे। कोटा और चित्तौडगढ़़ जिलों की भर्ती रैली 21 जुलाई को है। जबकि अजमेर के युवाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण उनके लिए 22 और 23 जुलाई को भर्ती रैली की जाएगी।
Read More: चौंकाने वाला सच: इसलिए कलेजे के टुकड़ों को साहूकार के पास गिरवी रखते हैं मां-बाप
24 जुलाई को भीलवाड़ा और 25 को झालावाड़ एवं राजसमंद जिलों के साथ साथ आठों जिलों के उन आवेदकों का किसी कारण ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो सका है, लेकिन मुख्यालय ने भर्ती में शामिल होने की अनुमति दे दी है, ऐसे युवाओं की भर्ती होगी। फिजिकल फिटनेस के बाद मेडिकल होगा।