17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा को ग्रीन सिटी बनाने के संकल्प के साथ रोपे पौधे, हरियाळालों राजस्थान का ऑक्सीजोन में भव्य आगाज
Play video

कोटा को ग्रीन सिटी बनाने के संकल्प के साथ रोपे पौधे, हरियाळालों राजस्थान का ऑक्सीजोन में भव्य आगाज

Kota News, Kota Hidni news, Hariyalo rajasthan campaign starts in kota: शहर को हरा-भरा करने के संकल्प के साथ रविवार की सुबह राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान का आगाज हुआ।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 07, 2019

कोटा. शहर को हरा-भरा करने के संकल्प के साथ रविवार की सुबह राजस्थान पत्रिका ( Rajasthan Patrika ) के हरियाळो राजस्थान अभियान का आगाज हुआ। ( Hariyalo Rajasthan Campaign starts ) शहरवासियों ने आईएल ऑक्सीजोन ( IL oxy zone ) में पौधे रोपे और शहर को ग्रीन सिटी ( Green city ) बनाने का संकल्प लिया। शैक्षणिक, सामाजिक, व्यापारिक, औद्योगिक, धार्मिक संगठनों व क्लबों ने सघन पौधारोपण ( plantation ) की पत्रिका की मुहिम की सराहना करते हुए इससे जुडऩे की बात कही।

Read More: ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ कर्मभूमि पर बिरला अतुलनीय अभिनंदन, कोटा में मनी दीपावली, देखिए तस्वीरें

ऑक्सीजोन में पिछले तीन माह से पत्रिका की ओर से हमराह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भीषण गर्मी में पेड़-पौधों को बचाने के लिए पानी दिया गया। शहर के लोगों की भागीदरी से पेड़ों को बचाया गया। बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही मुर्झाए पेड़-पौधों से हरियाली छाने लगी है। अब शहर को हरा-भरा बनाने की मुहिम शुरू की है।

Read More: अजीम हो सदन की शान, तरक्की की तदबीरों में डूबा हो हर पयाम, पढि़ए बिरला की मन की बात

एलन कॅरियर इंस्टीटयूट के साथ शहर के विभिन्न संगठनों ने ऑक्सीजोन में पौधे लगाए और देखरेख का संकल्प लिया। एलन के कैमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष पी.वी. सक्सेना ने टीम के साथ मंदिर रोड पर पांच से सात फीट लम्बे छायादार पौधे लगाए। पत्रिका अभियान में जिलेभर में पचास हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसमें जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग के साथ शहर के सामाजिक, व्यापारिक औद्योगिक संगठनों और क्लबों की भागीदारी रहेगी। रोटरी राउण्ड टाउन के पूर्व अध्यक्ष विमलचंद जैन, अग्रवाल जिला सम्मेलन के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, इको डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. एल.एन. शर्मा, लॉयंस टेक्नो के अध्यक्ष भुवनेश गुप्ता, हितकारी सहकारी शिक्षा समिति के प्रबंधक हेमेन्द्र जैन, व्यापारी ज्ञानचंद जैन, वितुल खण्डेलवाल, मोर्निंग वॉकर….तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे लगाए।

Read More: कोटा में बिरला का अद्भुत अभिनंदन, स्वागत को सड़कों पर डटे लाखों शहरवासी, देखिए उत्साह की सतरंगी तस्वीरें

जीएमए लगाएगा एक हजार पौधे

जीएमए अध्यक्ष राकेश जैन ने भी टीम के साथ मंदिर के पास नीम का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पत्रिका अभियान के तहत जीएमए की ओर से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में एक हजार पौधे लगाए जाएंगे और उनकी सार-संभाल भी एसोसिएशन सदस्य ही करेंगे।

Read More: जन्मभूमि पर बिरला का जबरदस्त स्वागत, लोकसभा अध्यक्ष के अभिनंदन को उमड़ा सैलाब, देखिए तस्वीरों में…

रोटरी क्लब ने बांटे बीज
रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुनील बाफना ने बताया कि सदस्यों ने ऑक्सीजोन में खाली जगहों पर छायादार पेड़ों के बीज डाले हैं। साथ ही, कार्यक्रम में आने वाले लोगों को नि:शुल्क बीज के किट वितरित किए। हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत बंधा धर्मपुरा स्कूल में दो हजार पौधे लगाए जाएंगे।

पर्यावरण जागरूकता पर चित्रकला प्रतियोगिता

अकलंक गल्र्स पीजी कॉलेज की ओर से ऑक्सीजोन में पर्यावरण जागरूकता पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और चित्रों के माध्यम से संदेश दिया कि कैसे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। लॉयंस क्लब टेक्नो की ओर भी मंदिर परिसर में पर्यावरण सौंदर्य पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। क्लब अध्यक्ष भुवनेश गुप्ता व सचिव निधि गुप्ता ने पिछले रविवार के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।