18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
जवाहर सागर बांध में जबरदस्त पानी की आवक, कोटा बैराज के फिर से 2 गेट खोले, 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
Play video

जवाहर सागर बांध में जबरदस्त पानी की आवक, कोटा बैराज के फिर से 2 गेट खोले, 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

Kota News, Kota Hindi News, Heavy Rain: मानसून की धमाकेदार एंट्री के साथ ही जवाहर सागर बांध में पानी की जबरदस्त आवक हुई। गुरुवार अलसुबह 4 बजे कोटा बैराज के दो गेट फिर से खोलेे गए।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 04, 2019

कोटा. मानसून धमाकेदार एंट्री ( monsoon rain in rajasthan ) के साथ ही शहर में चारों तरफ पानी-पानी हो गया। कोटा में बुधवार शाम को करीब 3 घंटे मूसलाधार बारिश ( Heavy Rain ) हुई। जिससे कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई। वहीं, नदियों का जल स्तर बढ़ गया। जवाहर सागर बांध (Jawahar Sagar Dam ) में पानी की जबरदस्त आवक बढऩे से गुरुवार अलसुबह 4 बजे कोटा बैराज ( Kota Barrage ) के दो गेट फिर से खोल 4 हजार 906 क्यूसेक पानी की निकासी की गई जिससे कई नाले उफन गए। ( kota barrage gates open )

Read More: राजस्थान के 19 परिवारों में कोहराम मचा गए वो ’10 दिन’, खौफनाक मंजर याद आते ही कांप उठती है रूह

इससे पहले बुधवार रात को भी बैराज के दो गेट खोलकर 5 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। बैराज सूत्रों ने बताया कि मूसलाधार बारिश से जवाहर सागर बांध में तीन हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। इसके चलते पानी की निकासी की जा रही है। गुरुवार अल सुबह भी शहरभर में झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। पिकनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ लगी रही।

Read More: विधायक दिलावर ने परिवहन इंस्पेक्टर को जमकर हड़काया, कहा- लूटपाट करते हो, ऑर्डर लाना, तब करना चैकिंग वर्ना…

किसानों के खिले चेहरे
कोटा समेत आसपास के क्षेत्र में अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि बारिश से सोयाबीन, मूंग, धान की बुवाई को गति मिलेगी।

Lord Jagannath Rath Yatra: 200 साल पहले भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ किशोरपुरा से आए थे भगवान जगन्नाथ

20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार हाड़ौती में मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि 15 दिन देरी से मानसून पहुंचा है। 52 एमएम बारिश दर्ज की गई। हवा की गति 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रही है।