18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा सीएमएचओ ऑफिस की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बची महिला कर्मचारी, विभाग में मचा हड़कम्प
Play video

कोटा सीएमएचओ ऑफिस की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बची महिला कर्मचारी, विभाग में मचा हड़कम्प

kota news, kota hindi news: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी भवन में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया। नर्सिंग कर्मचारी बाल-बाल बच गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 26, 2019

कोटा. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी भवन ( Chief Medical and Health Officers Department ) में मंगलवार को आईडीएसपी ब्रांच में बड़ा हादसा टल गया। यहां छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया। ( Roof plaster droppe ) गनीमत रही की ब्रांच में बैठी नर्सिंग कर्मचारी ( Nursing Employee ) मीनू वर्मा बाल-बाल बच गई। अचानक गिरे प्लास्टर की सूचना से विभाग में हड़कम्प मच गया। सभी कर्मचारी अपने-अपने कमरों से बाहर निकलकर भागे।

murder Expose: दोस्त की पत्नी पर डाली बूरी नजर तो कुल्हाड़ी से काट उतार डाला मौत के घाट

दरअसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का ऑफिस लम्बे समय से जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। पूर्व में भी यहां की सीढिय़ां टूटी थी। आज भी आईडीएसपी ब्रांच में छत का प्लास्टर टूटकर नर्सिंग कर्मचारी मीनू वर्मा पर जा गिरा। हालांकि मीनू वर्मा बाल बाल बच गई। प्लास्टर का एक हिस्सा वहां रखी टेबल पर गिर गया। घटना के समय तीन कर्मचारी कमरे में मौजूद थे। किसी के चोट नहीं लगी।

Read More: भतीजी की शादी के लिए लड़का देखने गए चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

लोकार्पण फिर भी नए भवन में शिफ्ट नहीं
दरबार पेट्रोल पंप के पीछे 1.75 करोड़ की लागत से नया स्वास्थ्य भवन बनकर तैयार है। 27 जनवरी को आनन-फानन में नए इसका लोकार्पण भी हो चुका। इसके बाद भी सीएमएचओ ऑफिस को नए स्वास्थ्य भवन में शिफ्ट नहीं किया जा रहा। जबकि यह दो मंजिल भवन बनेगा।

OMG: चालक-खलासी केबिन में सोए और ट्रक से पार हो गए 80 हजार व मोबाइल

नए भवन में शिफ्ट होने के लिए तीन बार निदेशक महोदय को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है, लेकिन वहां से नहीं मिल रही। आज हादसा होने के बाद दोबारा उनको अवगत कराया है। उन्होंने जिला कलक्टर से इसकी अनुमति लेने की बात कही है।
डॉ. बीएस तंवर, सीएमएचओ, कोटा