19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोचिंग सिटी में दो भाइयों की जोड़ी के कारनामे सुन रह जाएंगे दंग…मंगल सूत्र और सोने की चेन के दुश्मन ऐसे आये पुलिस गिरफ्त में
Play video

कोचिंग सिटी में दो भाइयों की जोड़ी के कारनामे सुन रह जाएंगे दंग…मंगल सूत्र और सोने की चेन के दुश्मन ऐसे आये पुलिस गिरफ्त में

kota news सोने के पारखी इन बदमाशों का टारगेट होती थी महिलाएं
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Jun 27, 2019

कोटा. शहर में एक बाद एक हो रही चैन स्नैचिंग (Chain snatching) की वारदाते पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। लेकिन भीमगंजमंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चेन स्नेचरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों शातिर चैन स्नेचरों के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद राहत की सांस ली है।

 

यह दोनों शातिर अब तक कोटा शहर में 20 से अधिक चैन ओर मंगलसूत्र लूटने की वारदातों को अंजाम दे चुके है। पुलिस को इनकी सरगर्मी से तलाश थी। सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन दोनों शातिर बदमाशों को माला रोड अजय आहूजा (Ajay Ahuja) पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

एडिशनल एसपी सिटी राजेश मील ने मीडिया से मुखातिब होते हुए मामले का खुलासा किया। दोनों आरोपी विनोद सोनी और विजय सोनी सगे भाई हैं और गंगापुर सिटी (Gangapur city) के रहने वाले हैं यह दोनों काफी समय से kota में रह रहे थे पूर्व में उन्होंने ज्वेलरी शॉप (Jewelry Shop) भी लगाई लेकिन दुकान चल नही पाई तो इन्होंने चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया।

 

एक के बाद एक डेढ़ दर्जन से अधिक वारदातों को दोनों भाई अंजाम दे चुके हैं क्योंकि दोनों भाई सोने के जानकार है ऐसे में उन्हीं महिलाओं को टारगेट करते जो सोने की चेन या मंगलसूत्र पहने हुए होती थी। पुलिस अब इनके तीसरे भाई प्रेमचंद की भी तलाश कर रही है फिलहाल प्रेमचंद एक लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में भी टीमें जुटी हुई है।

 

दोनों आरोपियों ने अब तक कोटा शहर के भीमगंज मंडी कुन्हाड़ी रेलवे कॉलोनी विज्ञान नगर व किशोरपुरा समेत कई इलाकों में चेन तोड़ने की वारदातों को अंजाम दिया दोनों आरोपी गिरफ्तारी में साइबर सेल के कॉन्स्टेबल सुनील चंदेल की भूमिका अहम रही अब पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर तोड़ी गई चैन और मंगलसूत्रों की बरामदगी का प्रयास करेगी। फिलहाल दोनों बदमाशों को बापर्दा रखा गया है। जिनकी शिनाख्त परेड करवाई जायगी।
राजेश मील एडिशनल एसपी कोटा सिटी