
कोटा. जिले में बीते कई दिनों से बारिश ( Rain ) का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुधवार राहत लेकर आया। देर शाम को हुई झमाझम बारिश ( Heavy rain in kota ) का दौर सुबह तक जारी रहा। इससे पहले सुबह तेज गर्मी रही और उमस से लोग बेहाल नजर आए। शरीर से पसीने ऐसे निकल रहे थे कि पंखें और कूलर भी बेअसर दिखे।
लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ग्रामीण अंचलों में बारिश के लिए देवी-देवताओं की शरण में पहुंचकर पूजा-अर्चना करने लगे। कई जगह घास भैरू की सवारी निकाल कर इंद्र देव को मनाने का जतन किया गया। धार्मिक स्थलों पर बारिश के लिए दुआएं की गई। आखिरकार दुआएं कुबूल हुई और झमाझम बारिश तोहफे के रूप में मिली।
Read More: आसमान में दिखा खगोलीय घटना का अद्भुत नजारा, अनोखी रिंग में कैद हुआ सूरज, देखकर हैरत में पड़े लोग
बारिश होने से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई। गर्मी व उमस से परेशान लोगों को बारिश की बूंदों ने राहत दी। वहीं, शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। जवाहर नगर इलाके में सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। कई जगह नीचले इलाकों में घरों में नालों का गंदा पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, एमबीएस व जेकेलोन अस्पतालों में पानी भर गया। कई जगह नाले ओवरफ्लो हो गए। गंदा पानी घरों व स्कूलों में भर गया।
OMG: कोटा में 6 फीट लंबा ब्लैक कोबरा ने गाय के बछड़े का किया शिकार, देखने वालों की थम गई सांसे…