6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा थर्मल में बैखोफ घूम रहा तेंदुआ, खौफ में कर्मचारी…देखिए वीडियो…
Play video

कोटा थर्मल में बैखोफ घूम रहा तेंदुआ, खौफ में कर्मचारी…देखिए वीडियो…

करीब डेढ़ साल से तेंदुए और भालू खुलेआम घूम रहे, लेकिन वन विभाग और थर्मल के अफसरों को दिखाई नहीं देते।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

DHIRENDRA TANWAR

•

Updated: 21 Nov 2018, 11:06 PM IST

कोटा. करीब डेढ़ साल से कोटा थर्मल में तेंदुए और भालू खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन वन विभाग और थर्मल के अफसरों को दिखाई नहीं देते।

थर्मल प्रबंधन इन्हें पकडऩे की जिम्मेदारी वन विभाग पर टाल देता है और वन विभाग के अफसर दिन में दिखाई न देने की बात कह कर पीछे हट जाते हैं। अब हालात यह हैं कि भालुओं के बाद अब तेंदुए भी दिन में चहल कदमी करते कभी भी दिखाई दे जाते हैं।

एमपी के मुख्यमंत्री के फेक वीडियो से कोटा में मची खलबली…

कोटा थर्मल के कर्मचरियों को वॉच टावर चार से लेकर छह के बीच 16 नवम्बर से लेकर 21 नवम्बर के दौरान हर रोज कभी सुबह तो कभी शाम तेंदुए चहलकदमी करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों टावर के आसपास काम करने वाले कर्मचारी इसे लेकर खासे भयभीत हैं।

क्या आपने बनाई है कोई शॉर्ट फिल्म ?… कोटा में होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, भेज सकते हैं प्रविष्टियां…

उन्होंने इसकी जानकारी थर्मल प्रबंधन को दी, लेकिन उन्होंने कैमरों में किसी वन्य जीव के ट्रेप न होने की बात कहकर मामला रफा दफा कर दिया। निराश होकर कर्मचारियों ने खुद वीडियो बनाए, लेकिन आला प्रबंधन चुप्पी साधकर बैठ गया।