18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
भाजपा की सुनामी में बहे हाड़ौती के कांग्रेस दिग्गज, कोटा में बिरला जीत के करीब, विजयी जुलूस की तैयारियां शुरू
Play video

भाजपा की सुनामी में बहे हाड़ौती के कांग्रेस दिग्गज, कोटा में बिरला जीत के करीब, विजयी जुलूस की तैयारियां शुरू

लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे। कोटा-बूंदी में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने दोपहर एक बजे तक 1 लाख 75 हजार वोटों से लीड बनाए रखी है।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 23, 2019

कोटा. लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे। कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला सुबह से ही अपने निकटतम कांगे्रस प्रत्याशी से बढ़त बनाए हुए हैं। दोपहर एक बजे तक बिरला को 1 लाख 75 हजार वोटों से लीड बनाए रखी है। 11वें राउण्ड तक बिरला करीब 180 हजार वोटों की बढ़त बनाए रखी। दसवें राउण्ड तक बिरला को 413369 तथा कांग्रेस प्रत्याशी राम नारायण मीणा को 274598 वोट मिले थे। वे अपने प्रतिद्वंदी से 138,771 से बढ़त बनाए रखी।

BIG News: भाजपा प्रत्याशी बिरला बोले-राजस्थान की 25 सीटें जीतेंगे और कांग्रेस के सभी दिग्गज हारेंगे

जैसे-जैसे घड़ी की सूईयां बढ़ रही है वैसे-वैसे परिणाम की स्थिति साफ हो रही है। अभी 11वां राउण्उ चल रहा है। कुल 16-17 राउण्ड होना बाकी है। लगभग दोपहर 2.30 तक हार-जीत को फैसला हो जाएगा। बिरला जीत के करीब पहुंच चुके हैं। कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में जमकर उत्साह है। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थक मिठाइयां बांट रहे हैं। वहीं, कांग्रेस खेमे में निराशा छाई हुई है। कार्यकर्ता मतगणना स्थल से निकल चुके हैं। वहीं, झालावाड़ में भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह ने कांगे्रस के प्रमोद शर्मा को 3 लाख 98 हजार 18 वोटों से पराजित कर दिया।

Read More: दिलावर ने राहुल पर कसा तंज, कहा-विदेशी महिला के पेट से पैदा होने वाला कभी देश का भला नहीं कर सकता

विजयी जुलूस की तैयारियां
बिरला समर्थक जीत के प्रति आश्वस्त हैं। इसी के चलते वे विजयी जुलूस की तैयारियों में जुट गए हैं। दोपहर तीन बजे मतगणना स्थल से विजयी जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ रामपुरा पहुंचेगा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी है।


महिलाओं में भी रहा जोश
चुनाव परिणामों के दौरान महिलाओं में भी जोश दिखाई दिया। वे भारत माता और मोदी की जयकारे लगाते नजर आईं। महिलाओं ने यूपी में भाजपा की बढ़त को भी सराहनीय बताया। महिला पदाधिकारी ने कहा कि यूपी में जनता ने महागठबंधन को सबक सिखाया है।

Read More: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक का सिर धड़ से अलग, 10 फीट दूर जा गिरी गर्दन, लोगों ने बस को लगाई आग

जीत से पहले 500 लड्डू का दिया ऑर्डर
भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के भाई हरि कृष्ण बिरला ने जीत से पहले ही 500 लड्डू का ऑर्डर दे दिया है। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया है। हर जगह मोदी-मोदी के नारे गूंज रहे हैं।

Read More: नींद का झौंका लाया मौत, 4 साल के मासूम पर चढ़ा ट्रैक्टर, पिता के सामने बेटे का तड़प-तड़प कर टूटा दम

राजस्थान की सभी सीटें जीतेंगे
बढ़त से उत्साहित बिरला ने कहा कि लोगों ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है। देश उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेंगे। वहीं, इवीएम मशीनों में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि कांगे्रस लोकतंत्र को भ्रमित करने में लगी हुई है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा पिछली बार की अपेक्षा अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बिरला ने कहा कि एक-एक करके देश के जितने भी कांगे्रस के दिग्गज नेता है वो सब चुनाव हारेंगे।