18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
बिरला कोटा की खान से निकले ऐसे सितारे जो देश ही नहीं दुनिया में शिक्षा नगरी को कर रहे रोशन
Play video

बिरला कोटा की खान से निकले ऐसे सितारे जो देश ही नहीं दुनिया में शिक्षा नगरी को कर रहे रोशन

Lok Sabha Speaker Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ने दशहरा मैदान में नीम का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का आगाज किया।    
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 21, 2019

कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) ने दशहरा मैदान में नीम का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का आगाज किया। उन्होंने देश में जल संकट ( water crisis ) का जिक्र करते हुए कहा कि पर्यावरण असन्तुलन के कारण आज देश में कई जगह प्रलय आ रही है तो कई जगह सूखा पड़ रहा है। संसद में बाढ़ से बचाने व जल संकट जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाती है। आज बारिश की एक-एक बूंद का संचय करने की जरूरत है।

Read More: कोटा में बोले लोकसभा स्पीकर- वीरों की भूमि राजस्थान से उठे पर्यावरण संरक्षण की आवाज, देश में सबसे हरा-भरा हो मेरा शहर

हर घर में पहुंचेगा शुद्ध जल
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की मंशा है कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध पानी मिले। हर घर में नल से शुद्ध पानी पहुंचे। इस दिशा में काम शुरू हो गया है। सरकार के साथ हमें भी भूमिगत जल व वर्षाजल को बचाने और संचय करने का संकल्प लेना होगा।

Read More: राजस्थान का यह सरकारी विभाग जल संरक्षण की अनूठी नजीर पेश कर बचा रहा लाखों लीटर पानी

दुनिया में कोटा का नाम कर रहे रोशन
महापौर महेश विजय ने कहा कि बिरला कोटा की खान से निकला ऐसा सितारा है जो आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया में कोटा का नाम रोशन कर रहे हैं।

Read More: बड़ी खबर: राजस्थान पुलिस का अजीब फरमान, हमें न दे अपराध की सूचना

कार्यक्रम में महापौर महेश विजय व उप महापौर सुनीता व्यास, पूर्व मंत्री प्रभूलाल सैनी, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, मदन दिलवार, प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका, भाजपा के शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला का फूलों का हार पहनाकर अभिनंदन किया।

Read More: कोटा में बिरला का अद्भुत अभिनंदन, स्वागत को सड़कों पर डटे लाखों शहरवासी, देखिए उत्साह की सतरंगी तस्वीरें